Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 27 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
27 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 27 Aug 2025 4:10 PM IST

    रविचंद्रन अश्विन स्पिन गेंदबाजी के वैज्ञानिक हैं मोंटी पनेसर

    भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से भी संन्यास ले लिया है। अश्विन के आईपीएल से संन्यास पर इंग्लैंड के स्पिनर मोंटी पानेसर ने हैरानी जताई है। पनेसर ने अश्विन को स्पिन गेंदबाजी का वैज्ञानिक बताया। आईएएनएस से बात करते हुए पनेसर ने कहा, "अश्विन ने आईपीएल में टी20 गेंदबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई। पावरप्ले में बेहतरीन प्रदर्शन किया और धीरे-धीरे सभी प्रारूपों में एक शानदार ऑलराउंडर के रूप में विकसित हुए।" उन्होंने कहा कि अश्विन ने गेंदबाजी में अपनी तकनीक का इस्तेमाल किया। नए तरीके विकसित किए और बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। उनकी प्रतिष्ठा स्पिन गेंदबाजी के वैज्ञानिक के रूप में है।

  • 27 Aug 2025 4:00 PM IST

    बिहार एसआईआर सिर्फ पांच दिन बाकी, राजद-कांग्रेस ने मतदाता सूची को लेकर नहीं उठाई आपत्ति

    बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए महज पांच दिन बाकी हैं। इस बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बिहार एसआईआर को लेकर डेली बुलेटिन जारी किया है। ईसीआई के अनुसार, अब तक सिर्फ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) की ओर से 53 आपत्तियां मिली हैं। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया के संबंध में दैनिक बुलेटिन जारी किया है।

  • 27 Aug 2025 3:50 PM IST

    राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों आलोक अराधे और विपुल एम. पंचोली की नियुक्ति को दी मंजूरी

    भारत के राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति ने बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आलोक अराधे और पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विपुल एम. पंचोली को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में इन दोनों जजों की नियुक्ति की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी। भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दोनों जजों की नियुक्ति की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी।

  • 27 Aug 2025 3:45 PM IST

    इंडिया ब्लॉक की वापसी बिहार में नहीं होगी नितिन नबीन

    बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि 'वोटर अधिकार यात्रा' को भारी समर्थन मिल रहा है और बिहार में अगली सरकार इंडिया ब्लॉक की बनेगी। बिहार से एनडीए की विदाई तय है। इस बयान पर पलटवार करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि बिहार में इंडिया ब्लॉक की वापसी नहीं होगी। मंत्री नितिन नबीन ने आईएएनएस से बातचीत में तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महागठबंधन का नाम बिहार के लोगों को भ्रष्टाचार और अराजकता की याद दिलाता है, जिस कारण महागठबंधन बिहार में कभी वापसी नहीं करेगा।

  • 27 Aug 2025 3:30 PM IST

    चेन्नई 29 साल बाद बैंक धोखाधड़ी मामले में फैसला, ब्रांच मैनेजर समेत 4 को सजा

    10 करोड़ रुपए से अधिक के बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई अदालत ने करीब 29 साल बाद फैसला दिया है। इस मामले में बैंक के ब्रांच मैनेजर समेत 4 लोगों को दोषी ठहराया गया है। साथ ही, अदालत ने दोषसिद्धि का फैसला देते हुए सजा का ऐलान किया। सीबीआई ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने 30 अक्टूबर 1996 को चेन्नई के नुंगमबक्कम इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जी. वेंकटेश्वरन नाम के एक व्यक्ति समेत कुछ अन्य लोगों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों के साथ मिलकर 1988 से 1992 के दौरान षड्यंत्र रचा। इसके तहत, सुजाता फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और जीवी फिल्म्स लिमिटेड के नाम पर क्रेडिट सुविधाएं और टर्म लोन का लाभ उठाया।

  • 27 Aug 2025 3:25 PM IST

    मुजफ्फरपुर राहुल गांधी बोले, 'संविधान पर चोट की जा रही है'

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि गुजरात का मॉडल 'आर्थिक मॉडल' नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि 'वोट चोरी' की शुरुआत गुजरात से हुई और फिर इसे राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी 'वोटर अधिकार यात्रा' के 11वें दिन मुजफ्फरपुर पहुंचे। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा और गुजरात के चुनाव में 'वोटी चोरी' की। 'गुजरात मॉडल' वोट चोरी करने का मॉडल है, जिसे ये लोग 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लाए। हम कुछ कहते नहीं थे, क्योंकि हमारे पास कोई सबूत नहीं थे, लेकिन महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद हमें सबूत मिल गया।

  • 27 Aug 2025 3:00 PM IST

    स्मार्ट सिटी की नर्मदा दर्शन पथ योजना कागजों में हो गई दफन

    स्मार्ट सिटी योजना के तहत नर्मदा नदी के किनारे नर्मदा दर्शन पथ के निर्माण की योजना बनाई गई थी और वह योजना बाद में जबलपुर विकास प्राधिकरण में ट्रांसफर होने की बात कही गई पर दोनों ही विभाग में प्रोजेक्ट की जो फाइल चली वह बीच रास्ते में ही गायब हो गई।


  • 27 Aug 2025 2:53 PM IST

    बजाज आलियांज जनरल ने नहीं दिया क्लेम

    पॉलिसी करते वक्त अनेक दावा करने वाली बीमा कंपनियां आम लोगों के साथ गोलमाल करने में लगी हैं। पहले अस्पताल में कैशलेस से इनकार किया जाता है और बाद में क्लेम न देने के अनेक कारण निकालकर परेशान किया जाने लगता है। ऐसी ही शिकायत महाराष्ट्र नागपुर निवासी दीपक दिलीप नायडू ने की है।

  • 27 Aug 2025 2:44 PM IST

    रेलवे की इलेक्ट्रिक लाइन में कमी आने पर 100 की रफ्तार से दौड़ती है टॉवर वैगन

    पहले भाप इंजन चलते थे, इसके बाद डीजल इंजन से ट्रेनें दौड़ती थीं और अब हर जगह इलेक्ट्रिक लाइन हो गई है जिससे गाड़ियों की रफ्तार भी बढ़ गई है। हालांकि इन लाइनों में पूरे समय करंट दौड़ता रहता है और इनके मेंटेनेंस की भी ज्यादा जरूरत होती है। इसके लिए पश्चिम मध्य रेलवे के पास 4 और 8 व्हीलर टाॅवर वैगन की सुविधा दी गई है।

  • 27 Aug 2025 2:35 PM IST

    तंत्र-मंत्र विद्या के लिए महाराष्ट्र से लाए बीस नाखून वाला कछुआ

    तंत्र-मंत्र की विद्या के लिए बीस नाखून वाले कछुआ को अवैध रूप से रखने और इसके व्यापार करने की तैयारी कर रहे दो आरोपी वन विभाग ने पकड़ा है। इन आरोपियों के पास वन विभाग की टीम ने विलुप्त प्रजाति का फ्लैपशेल कछुआ जब्त किया है।

Created On :   27 Aug 2025 8:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story