Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 29 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
29 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 29 July 2025 5:55 PM IST

    सरकार की विदेश नीति फेल हो गई- राहुल गांधी

    निम्न सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा सरकार की विदेश नीति फेल हो गई। मोदी सरकार ने आतंकियों को पावर दी है। पाक को चीन सूचना पहुंचा रहा है। 

  • 29 July 2025 5:49 PM IST

    पहलगाम हमले के पीछे जनरल मुनीर-राहुल गांधी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा पहलगाम हमले के पीछ जनरल मुनीर का हाथ था। मुनीर वाशिंगटन में ट्रंप के साथ लंच पर था। राहुल ने विदेश मंत्री पर भी निशाना साधा।

  • 29 July 2025 5:44 PM IST

    बारिश में सीएम रेखा गुप्ता का क्षेत्रीय दौरा

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लगातार बारिश के कारण जलभराव की शिकायतें मिलने के बाद ITO क्षेत्र का निरीक्षण किया

  • 29 July 2025 5:43 PM IST

    पर्यटक आपकी बातों पर भरोसा करके, कश्मीर जा रहे थे कि वे सुरक्षित हैं- सपा

    समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा क्या एक भारतीय के जीवन का कोई मूल्य नहीं है? यह सरकार इस घटना के लिए पूरी तरह ज़िम्मेदार है। उन्हें इसकी ज़िम्मेदारी लेनी होगी और जवाबदेही तय करनी होगी। जब यह घटना हुई, तब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत में थे। जब भी ऐसे वीआईपी मेहमान भारत में होते हैं, कश्मीर घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। लेकिन इस बार ये चुक हुई है। पर्यटक आपकी बातों पर भरोसा करके, यह मानकर कश्मीर जा रहे थे कि वे सुरक्षित हैं।

  • 29 July 2025 5:41 PM IST

    ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सरकार पर बरसी सपा सांसद डिंपल यादव

    लोकसभा में सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला भारत की सुरक्षा के लिए एक बड़ा झटका था। एक तरफ सरकार कह रही थी कि कश्मीर में सब कुछ सामान्य है। वहीं दूसरी तरफ सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर कश्मीर में सामान्य स्थिति का आभास देने की कोशिश कर रही थी। पहलगाम की घटना इसी का नतीजा है। मेरा सवाल सरकार से है कि यह घटना क्यों घटी?

  • 29 July 2025 5:39 PM IST

    धर्मांतरण केस

    उत्तर प्रदेश में आगरा धर्मांतरण मामले में 10 आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

  • 29 July 2025 5:38 PM IST

    राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा पहलगाम एक क्रूर हमला

    ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "एक क्रूर हमला (पहलगाम), निर्दयी हमला जो स्पष्ट रूप से पाकिस्तानी सरकार द्वारा आयोजित और षडयंत्र किया गया था। युवा और वृद्ध लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। हम सभी ने, इस सदन के प्रत्येक व्यक्ति ने मिलकर पाकिस्तान की निंदा की है।

  • 29 July 2025 5:22 PM IST

    आधार पर फिर से विचार करे चुनाव आयोग - सर्वोच्च अदालत

    उच्चतम न्यायालय ने इससे पहले सोमवार को वोटर लिस्ट के प्रकाशन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। टॉप कोर्ट ने चुनाव आयोग से आधार को भी दस्तावेजों की सूची में शामिल करने पर विचार करने के लिए फिर से कहा। 

  • 29 July 2025 5:18 PM IST

    बड़े पैमाने पर लोगों को वोटिंग लिस्ट से बाहर किया तो हम तुरंत हस्तक्षेप करेंगे-टॉप कोर्ट

    याचिकाकर्ताओं ने सुको में दावा करते हुए कहा है कि 1 अगस्त को ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन हो जाएगा और उसमें कई लोगों को मतदाता सूची से बाहर रखा गया है। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि हम एक न्यायिक प्राधिकरण के रूप में इस केस की समीक्षा कर रहे हैं और अगर बड़े पैमाने पर लोगों को वोटिंग लिस्ट से बाहर किया गया तो हम तुरंत हस्तक्षेप करेंगे।

  • 29 July 2025 5:14 PM IST

    बिहार मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण पर अगली सुनवाई 12-13 अगस्त को

    देश की सर्वोच्च अदालत ने बिहार मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण मामले पर सुनवाई 12-13 अगस्त तक टाल दी है। एसआईआर के खिलाफ याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ताओं और चुनाव आयोग से शीर्ष कोर्ट ने 8 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

Created On :   29 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story