Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 29 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
29 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 29 July 2025 4:59 PM IST

    सीजफायर की घोषणा कहां से हुई और क्यों हुई?,सरकार से सदन में खड़गे ने किया सवाल

    कांग्रेस नेता  खड़गे ने उच्च सदन में कहा सरकार का कहना है कि पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए थे और पाकिस्तान गिड़गिड़ा रहा था, लेकिन फिर अचानक से युद्धविराम की घोषणा हो गई। सवाल ये है कि सीजफायर की घोषणा कहां से हुई और क्यों हुई?

  • 29 July 2025 4:50 PM IST

    उच्च सदन में नड्डा ने खड़गे से मांगी माफी

    राज्यसभा में खड़गे के बाद मर्यादा भूले बीजेपी नेता नड्डा, भरी सदन में मांगनी पड़ी मांगी, सदन कार्यवाही से भी शब्द हटाने की अपील

  • 29 July 2025 4:50 PM IST

    ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार को कांग्रेस पार्टी के सवालों के जवाब देना चाहिए-मणिकम टैगोर

    ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सदन में चर्चा पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा हम चाहते हैं कि चर्चा जारी रहे, लेकिन सरकार चर्चा को रोकने के लिए काम कर रही है। वे सरकार  सवालों का जवाब नहीं दे रहे थे, वे बस बातें घुमा रहे थे। उन्हें कांग्रेस-पार्टी के सवाल का जवाब देना चाहिए।

  • 29 July 2025 4:33 PM IST

    वैश्विक बाघ दिवस , हम सभी के लिए गर्व का क्षण:केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह

    केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा आज हम यहां वैश्विक बाघ दिवस मना रहे हैं और यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। हमने न केवल अपनी बाघ आबादी को संरक्षित करने और बाघ अभयारण्यों और जंगलों की संख्या बढ़ाने में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है, बल्कि कई देशों को, जो बाघ क्षेत्र वाले देश हैं उन्हें भी प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण संबंधी सलाह दे रहे हैं> बाघ संरक्षण का तात्पर्य केवल बाघ से ही नहीं है, बल्कि बाघ संरक्षण हमारे पर्यावरण की पारिस्थितिकी के संरक्षण का भी प्रतीक है।

  • 29 July 2025 4:30 PM IST

    पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को लगातार समर्थन की निंदा करता हूं-खड़गे

    राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "पूरे देश और इस सदन के साथ मैं पहलगाम में बर्बर हमले और पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को लगातार समर्थन की निंदा करता हूं। हमने पहले भी पाकिस्तान की निंदा की थी, हम आज भी उनकी निंदा करते हैं और अगर यह कल भी जारी रहा, तो हम उनकी निंदा करते रहेंगे। लेकिन यहां, हम उनकी निंदा करते हैं और आप उनके भोज में शामिल होते हैं और उन्हें गले लगाते हैं।

  • 29 July 2025 4:13 PM IST

    झारखंड जामताड़ा में पुल धंसा, 150 से भी अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

    झारखंड के जामताड़ा और देवघर जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाला दक्षिण बहाल पुल मंगलवार को पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गया। पुल धंसने से जामताड़ा जिला मुख्यालय से 150 से भी अधिक गांवों का संपर्क भी पूरी तरह बंद हो गया है। यह पुल 1980 में बोल्डर के सहारे बनाया गया था। इसे जामताड़ा की लाइफलाइन लाइन माना जाता है। इसके ध्वस्त हो जाने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यह पुल 18 जुलाई को भारी बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से उस पर सिर्फ दोपहिया वाहनों को चलने की अनुमति थी, लेकिन मंगलवार को यह पूरी तरह धंस गया।

  • 29 July 2025 4:12 PM IST

    ऑपरेशन महादेव बोले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने श्रीनगर में 'ऑपरेशन महादेव' के तहत मुठभेड़ में मारे गए तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों पर कहा,"आतंकवादियों ने कहा था कि पीएम मोदी को बता देना और मोदी जी ने उनको बता भी दिया कि वह क्या कर सकते हैं...उनको (आतंकवादियों) बराबर जवाब दिया और उनको ठिकाने पर पहुंचा दिया। पीएम मोदी ने कहा है कि भारत का कोई भी शत्रु किसी भी कोने में जीवित नहीं रहेगा। आज हमारे देश के जवानों ने इसे साबित करके दिखाया है। मैं पीएम मोदी और भारतीय जवानों का अभिनंदन करता हूं।

  • 29 July 2025 4:11 PM IST

    ऑपरेशन सिंदूर पर राज्यसभा में चर्चा

    ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "...हम बैठक (सर्वदलीय) में शामिल हुए लेकिन आप चुनाव प्रचार के लिए बिहार गए। क्या यही आपकी देशभक्ति है?...उन्हें आज सदन में होना चाहिए था और हमारी बात सुननी चाहिए थी। अगर आपमें सुनने की क्षमता नहीं है, तो आप उस पद पर रहने के लायक नहीं हैं

  • 29 July 2025 4:00 PM IST

    बांग्लादेश में यूएन मानवाधिकार कार्यालय खोलने के फैसले का राजनीतिक दलों ने किया विरोध

    बांग्लादेश की अंतरिम सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (ओएचसीएचआर) की स्थापना को मंजूरी दिए जाने के फैसले का कई राजनीतिक दलों ने कड़ा विरोध किया है। यह घोषणा कट्टर इस्लामी संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई। ढाका रिपोर्टर्स यूनिटी में सोमवार दोपहर आयोजित 'संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग कार्यालय पर समझौते का मूल्यांकन' विषयक एक गोलमेज चर्चा में कई राजनीतिक दलों और संगठनों ने इस कदम की आलोचना की।


  • 29 July 2025 3:55 PM IST

    राज कुंद्रा की पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' का पोस्टर जारी, कहा- किरदार ने बदली मेरी सोच

    बिजनेस से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले राज कुंद्रा ने मंगलवार को अपनी पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनके किरदार ने उन्हें अंदर से बदल दिया है और उनकी सोच को नई दिशा दी है। वह फिल्म में करमजीत सिंह का किरदार निभा रहे हैं, जो काफी भावनात्मक है और अपने परिवार से बेइंतहा प्यार करने वाला है। वह मुश्किलों में भी शांत और मजबूत बना रहता है।

Created On :   29 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story