Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 29 Sept 2025 9:03 PM IST
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका से बाहर बनी फिल्मों पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका के फिल्म उद्योग को अन्य देशों द्वारा चोरी किया जा रहा है। उन्होंने इसे 'बच्चे से कैंडी छीनने' जैसा बताया और इस समस्या को सुलझाने के लिए अमेरिका से बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही है।
- 29 Sept 2025 8:38 PM IST
कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन घोषित किया
कनाडा सरकार ने सोमवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बिश्नोई गिरोह को आधिकारिक तौर पर आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। सरकार ने हत्या, गोलीबारी, आगजनी और जबरन वसूली और धमकी के जरिए आतंक फैलाने में उसकी संलिप्तता का हवाला देते हुए ये कदम उठाया है।
- 29 Sept 2025 7:56 PM IST
19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के लिए लखनऊ में बनेगी विश्वस्तरीय टेंट सिटी, संपन्न हुआ भूमिपूजन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहली बार भारत स्काउट्स और गाइड्स की डायमंड जुबली ग्रैंड फिनाले एवं 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का भव्य आयोजन आगामी 23 से 29 नवंबर तक होने जा रहा है। वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस विश्वस्तरीय शिविर का भूमि पूजन सोमवार को मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ हुआ।
- 29 Sept 2025 7:34 PM IST
महाराष्ट्र श्री सिद्धिविनायक ट्रस्ट ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 करोड़ रुपए दान किए
महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंभीर बाढ़ की स्थिति बन गई। कई गांव और शहर जलमग्न हो गए। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
- 29 Sept 2025 7:13 PM IST
दिल्ली चैतन्यानंद मामले में हरि सिंह कोपकोटी गिरफ्तार, धमकी भरे कॉल का खुलासा
दिल्ली पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चैतन्यानंद के सहयोगी हरि सिंह कोपकोटी (38 वर्ष) को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पीड़िता के पिता को धमकी भरे कॉल के सिलसिले में की गई, जो 14 सितंबर को एक नंबर से प्राप्त हुआ था।
- 29 Sept 2025 6:43 PM IST
करूर भगदड़ अपडेट 110 में से 51 घायल हुए रिकवर, अस्पताल से मिली छुट्टी
तमिलनाडु के करूर में टीवीके की चुनावी रैली में हुई भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई और 110 लोग घायल हुए। ताजा जानकारी के मुताबिक, 110 में से 51 घायल पूरी तरह ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
- 29 Sept 2025 6:26 PM IST
दिल्ली मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास कार ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। आउटर रिंग रोड पर मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मुकुंदपुर, 29 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। आउटर रिंग रोड पर मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
- 29 Sept 2025 6:10 PM IST
दिल्ली: हमें स्वदेशी को अपनाना होगा, हर दुकान पर स्वदेशी का बोर्ड लगे- PM मोदी
दिल्ली: हमें स्वदेशी को अपनाना होगा, हर दुकान पर स्वदेशी का बोर्ड लगे- PM मोदी
- 29 Sept 2025 5:34 PM IST
भारत का इंडस्ट्रियल प्रोडेक्शन अगस्त में 4 फीसदी बढ़ा, सरकार ने आंकड़े जारी किए
भारत का इंडस्ट्रियल प्रोडेक्शन अगस्त में 4 फीसदी बढ़ा, सरकार ने आंकड़े जारी किए
- 29 Sept 2025 5:06 PM IST
पंजाब DGP ने अमृतसर में पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक की
पंजाब DGP ने अमृतसर में पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक की
Created On :   29 Sept 2025 8:02 AM IST











