Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 29 Sept 2025 4:53 PM IST
चीन से संभावित संघर्ष को देखते हुए अमेरिका ने मिसाइल उत्पादन दोगुना किया
चीन से संभावित संघर्ष को देखते हुए अमेरिका ने मिसाइल उत्पादन दोगुना किया
- 29 Sept 2025 3:55 PM IST
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र पर दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र पर कहा, "उन्हें यह निंदा प्रस्ताव लाना ही था। जो भी करना है, गृह मंत्रालय को करना है। गृह मंत्रालय की टीमें तीन दिन से बिजली, जल शक्ति, वित्त, कृषि और सभी विभागों के साथ बातचीत कर रही हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। उन्हें(AAP) बस यह नाटक करना था। यहां की सरकार ही सदन को स्थगित करा रही है। देश के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि सरकार के मंत्री खुद तख्तियां लेकर स्पीकर से कह रहे हों कि इसे बंद करो, क्योंकि यह सत्र सिर्फ़ प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की आलोचना करने के लिए आयोजित किया गया था।"
- 29 Sept 2025 3:27 PM IST
भारतीय सेना ने स्वदेशी ड्रोन और ड्रोन-रोधी उपकरणों का किया प्रदर्शन
भारतीय सेना ने स्वदेशी ड्रोन और ड्रोन-रोधी उपकरणों का प्रदर्शन किया है। कर्नल पुष्प राज पांडे ने कहा, "हमने एक इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज बनाया है जिसे किसी भी प्रकार के गोला-बारूद से जोड़कर दागा जा सकता है और ड्रोन के ज़रिए गिराया जा सकता है। यह ड्रोन के पेलोड के आधार पर काम करेगा।"
- 29 Sept 2025 3:19 PM IST
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सेवा पर्व पर दिव्यांगजनों को सुविधाएं वितरित करने पर दी प्रतिक्रिया
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सेवा पर्व पर दिव्यांगजनों को सुविधाएं वितरित करने पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत का मूलमंत्र रखा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। उन्होंने विकसित भारत का जो विजन रखा है वह केवल एक विकसित राष्ट्र का ही विजन नहीं है बल्कि एक संवेदनशील राष्ट्र का भी है। इसमें दिव्यांगजन और हमारे वरिष्ठ नागरिक भी मोदी सरकार के केंद्र बिंदु हैं। हम यहां आर. के. पुरम विधानसभा में दिव्यांगजनों का सम्मान करने के लिए आए हैं। यहां 30 लाख से अधिक की सामग्री दी जा रही है।"
- 29 Sept 2025 2:55 PM IST
76 दिनों बाद भी लापता जुड़वा बहनों को नहीं खोज पाई पुलिस
काली पूजा ग्राउंड अंबाड़ा से दो जुड़वा बहने बीती 14 जुलाई को घर से स्कूल जाने निकली थी, लेकिन वे अपने स्कूल नहीं पहुंची। दोनों बच्चियां अलग-अलग स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत है। बच्चियों की मां नेे मामले की शिकायत गुढ़ी अम्बाड़ा चौकी में की थी।
- 29 Sept 2025 2:45 PM IST
कोयलांचल में पांचवीं मौत..किडनी रोग से पीड़ित एक और बच्चे ने नागपुर में तोड़ा दम
परासिया ब्लॉक के दीघावानी के एक चार वर्षीय बच्चे की नागपुर में इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। कोयलांचल में यह पांचवीं मौत है। यह बच्चा भी यूरिन न आने की समस्या से जूझ रहा था।
- 29 Sept 2025 2:35 PM IST
क्रिप्टो करेंसी में इंवेस्ट का झांसा देकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा
चौरई में क्रिप्टो करेंसी और चैन सिस्टम के नाम पर रकम चार गुना करने का झांसा देकर पांच करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं। नगर के कई बड़े चेहरों ने अपनी जमीनें बेचकर और सालों की जमा पूंजी धोखेबाजों के हाथ में सौंप दी है।
- 29 Sept 2025 2:25 PM IST
तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर 2 बदमाशों ने नायब तहसीलदार की पत्नी से ठग लिए गहने
नागौद कस्बे में सुबह की सैर पर निकली नायब तहसीलदार राजेन्द्र माझी की पत्नी विनीता माझी 45 वर्ष, को बातों के जाल में उलझाकर दो अज्ञात बदमाश सोने के आभूषण छीन ले गए। इस वारदात से नगर में हडक़ंप मच गया तो वहीं पुलिस के लिए चुनौती खड़ी हो गई है।
- 29 Sept 2025 2:15 PM IST
दैहिक शोषण से नाबालिग को ठहरा गर्भ, मुख्य आरोपी समेत महिला गिरफ्तार
दुष्कर्म के बाद नाबालिग के गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत एक महिला को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय नाबालिग का अपने पड़ोस में अकसर ही आना-जाना होता था।
- 29 Sept 2025 2:05 PM IST
लाखों की चोरी का खुलासा, 1.33 लाख के आभूषण समेत 3 गिरफ्तार
रामपुर बाघेलान पुलिस ने डेढ़ माह पहले सूने घर का ताला तोडक़र चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्वेलरी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त की रात को अज्ञात बदमाशों ने आकृति पति अशोक सिंह निवासी टिकुरिया, के घर का ताला तोडक़र लगभग 2 लाख 20 हजार कीमत के आभूषण और मोबाइल फोन चोरी कर लिया था।
Created On :   29 Sept 2025 8:02 AM IST












