Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 29 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 29 Sept 2025 1:54 PM IST

    उचेहरा थाना अंतर्गत बाबूपुर गांव में पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश

    उचेहरा थाना अंतर्गत बाबूपुर गांव के युवक की लाश पेड़ पर झूलते मिलने से सनसनी फैल गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि राममणि पुत्र रामलाल प्रजापति 35 वर्ष, शनिवार की सुबह घर से बिना बताए कहीं चला गया, तभी से उसकी कोई खबर नहीं थी।

  • 29 Sept 2025 1:45 PM IST

    सलाखों के पीछे पहुंचा अड़ीबाजी का आरोपी, दूसरे की तलाश जारी

    सिविल लाइन थाना अंतर्गत गढिय़ा टोला में किराना दुकानदार से अड़ीबाजी पर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल खान उर्फ पुल्लू पुत्र स्वर्गीय जाकिर खान 24 वर्ष और उसका भाई सोहेल उर्फ नंदू निवासी गढिय़ा टोला, पिछले कुछ समय से मोहल्ले में उत्पात मचा रहे थे।

  • 29 Sept 2025 1:35 PM IST

    मैहर कोतवाली अंतर्गत बाइक समेत गड्ढे में गिरने से कोर्ट लिपिक की मौत

    मैहर कोतवाली अंतर्गत संतथाम चर्च के पास पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में बाइक समेत गिरने से कोर्ट लिपिक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मूलत: मंडला जिले के निवासी दुर्गेश पटेल 32 वर्ष, रविवार शाम को ड्यूटी के बाद बाइक से घर के लिए निकल पड़े।

  • 29 Sept 2025 1:26 PM IST

    गरबा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब..खुशियों का अनलिमिटेड सेलिब्रेशन

    इंद्रधनुषी रंग से सजे पार्टिसिपेंट्स और भक्ति के रंग में डूबे छिंदवाड़ावासी। यह नजारा दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव 2025 में रविवार को मोती रॉयल पैलेस में देखने को मिला। उत्साह के रंगों से सराबोर चार दिवसीय भास्कर गरबा महोत्सव में रविवार को खुशियों का अनलिमिटेड सेलिब्रेशन जारी रहा।

  • 29 Sept 2025 1:15 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 29-सितंबर-2025 को डीजल की कीमत

    मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 28 सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।

  • 29 Sept 2025 1:05 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 29-सितंबर-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.36 रुपये प्रति लीटर है। कल, 28 सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।

  • 29 Sept 2025 12:45 PM IST

    गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दी प्रतिक्रिया

    गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा, "देश में ऐसी-ऐसी प्रतिभाएं हैं, जिनमें आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं लेकिन अवसर ना मिलने के कारण ऐसे बच्चे अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते, अपनी प्रतिभा का परिचय नहीं दे पाते। अदानी फाउंडेशन ने ऐसे बच्चों को चुना, जिनमें प्रतिभा है लेकिन आपके बीच में धन और साधन बाधक ना बने, इसका रास्ता प्रशस्त अदानी फाउंडेशन ने किया है, मैं इसके लिए सभी को बधाई देता हूं।"

  • 29 Sept 2025 12:36 PM IST

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए अभियान के बारे में दी जानकारी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "एक बहुत अच्छा अभियान(उत्तराखंड सरकार चली गरीब के द्वार) प्रारंभ हो रहा है। यह अभियान 125 दिनों तक चलेगा, लगभग 240 शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक, ग्राम, सभाएं, पंचायत, तहसील और जिले की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सभी अधिकारी इस अभियान का हिस्सा बनेंगे और लोगों की सुविधा के लिए काम करेंगे।"

  • 29 Sept 2025 12:21 PM IST

    एशिया कप फाइनल मैच पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया

    एशिया कप फाइनल मैच पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "ये मैच नहीं होने चाहिए थे। PCB के फायदे के लिए जो BCCI ने क्रिकेट मैच किया। प्रसारकों के राजस्व के लिए जो मैच हुआ है। देश की 140 करोड़ जनता नहीं चाहती थी कि ये मैच हो। आतंकवादी हमले में जो मारे गए वे 26 परिवार कह रहे थे कि जख्म पर नमक लगाने जैसी बात हुई। ऐसे देश से जिसने केवल आतंक फैलाया हो हम उनके साथ क्रिकेट खेलेंगे? हमारी लड़ाई क्रिकेट पिच पर नहीं है हमारी लड़ाई टेरर पिच पर है। ये टेररिस्तान हमारे सैनिकों को मारते हैं। इनके साथ ना हमें बात करनी है ना कोई खेल खेलना है ना कोई जश्न मनाना है। जश्न उस दिन मनेगा जब हर आतंकवादी को वहां से खदेड़ कर निकाल दिया जाएगा।"

  • 29 Sept 2025 11:56 AM IST

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी अहम प्रतिक्रिया

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "पूरे देश में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा में भी हर रोज लोगों की सुविधा के लिए कोई ना कोई नई योजना का लाभ उन तक पहुंचाया जा रहा है। आज 4 नई डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया गया है, इसका लाभ हरियाणा के लोगों को मिलेगा। आज जिन 4 पहलों की शुरुआत की गई है, यह सिर्फ तकनीकी बदलाव नहीं है, यह सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक सुविधा के नए अध्याय की शुरुआत है। आज पेपरलेस रजिस्ट्री(पेपरलेस रजिस्ट्री ट्रैकिंग पोर्टल) का शुभारंभ हुआ है।"

Created On :   29 Sept 2025 8:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story