Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 29 Sept 2025 11:47 AM IST
तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग ने ग्रामीण स्थानीय निकायों के दूसरे आम चुनावों के कार्यक्रम की कर दी घोषणा
तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग ने ग्रामीण स्थानीय निकायों के दूसरे आम चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। ये चुनाव कई चरणों में होंगे, जिनमें MPTC और ZPTC के चुनाव दो चरणों में और ग्राम पंचायत के चुनाव तीन चरणों में होंगे। MPTC और ZPTC चुनाव का पहला चरण 23 अक्टूबर और दूसरा चरण 27 अक्टूबर को होगा। ग्राम पंचायत चुनाव का पहला चरण 31 अक्टूबर, दूसरा चरण 4 नवंबर और तीसरा चरण 8 नवंबर को होगा।
- 29 Sept 2025 11:37 AM IST
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन भगदड़ वाले स्थान पर पहुंचे
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन उस स्थान पर पहुंचे जहां 27 सितंबर को TVK (तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय के एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई थी। जिसमें करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी।
- 29 Sept 2025 11:25 AM IST
एशिया कप के फाइनल में भारत की जीत पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने दी प्रतिक्रिया
एशिया कप के फाइनल में भारत की जीत पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा,"बड़ी जीत हुई है। हमारा देश का तिरंगा ऐसे ही फहराता रहे। जहां-जहां भी तिरंगा फहराएगा हर भारतीय को खुशी मिलेगी। देश-विदेश के क्रिकेट प्रेमियों को कल के मैच के बाद प्रसन्नता है।"
- 29 Sept 2025 11:16 AM IST
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा ने जताई खुशी
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा ने कहा, "घर में बहुत अच्छा माहौल है। गर्व की बात है कि हम एशिया कप जीत गए हैं। हमें पता था कि भारत ही जीतने वाला है।"
- 29 Sept 2025 10:50 AM IST
मौजूदा विधायक दशरथ गगराई असल में रामकृष्ण गगराई हैं, शिकायतकर्ता ने चुनाव आयोग से की शिकायत
शिकायतकर्ता पूर्व सैनिक लालजी राम तियु ने 28 जुलाई को शिकायत दर्ज करवा के, वर्तमान विधायक की पहचान पर सवाल उठाए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मौजूदा विधायक दशरथ गगराई असल में रामकृष्ण गगराई हैं, जो असली दशरथ गगराई के बड़े भाई हैं।
- 29 Sept 2025 10:47 AM IST
झारखंड के झामुमो विधायक दशरथ गगराई पर चुनाव में फर्जी पहचान पत्र इस्तेमाल करने का आरोप, ईसी ने दिए जांच के निर्देश
झारखंड के झामुमो विधायक दशरथ गगराई पर चुनाव में फर्जी पहचान पत्र इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने औपचारिक शिकायत के बाद जांच के आदेश दिए हैं। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रविकुमार ने सरायकेला-खरसवान के पुलिस उपायुक्त को शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया है।
- 29 Sept 2025 10:28 AM IST
अमेरिका के वाणिज्य सचिव हावर्ड ल्यूटनिक का विवादित बयान, भारत और ब्राजील को दुरुस्त करना होगा
अमेरिका के वाणिज्य सचिव हावर्ड ल्यूटनिक ने एक विवादित बयान दिया। ल्यूटनिक ने कहा है अमेरिका को भारत और ब्राजील जैसे देशों को दुरुस्त करना होगा। अमेरिकी वाणिज्य सचिव ने ये बयान एक टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगाया है
- 29 Sept 2025 10:17 AM IST
ट्रंप ने किया दावा, मध्य पूर्व में 'महानता' हासिल करने का ऐतिहासिक अवसर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि मध्य पूर्व में 'महानता' हासिल करने का ऐतिहासिक अवसर सामने है। उन्होंने संकेत दिया कि सभी पक्ष किसी बड़े समझौते के लिए तैयार हैं।
- 29 Sept 2025 9:57 AM IST
एशिया कप के फाइनल में भारत की जीत, भारतीय टीम ने पाकिस्तान के अधिकारी से कप लेने से मना करके बहुत बड़ा काम किया-बीजेपी नेता
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा, "भारत का बच्चा-बच्चा बहुत खुश है। अंतरराष्ट्रीय लीग में खेलना भारत की मजबूरी है। हमारा पाकिस्तान से संबंध विच्छेद है, लेकिन भारतीय टीम ने पाकिस्तान के अधिकारी से कप लेने से मना करके बहुत बड़ा काम किया
- 29 Sept 2025 9:46 AM IST
कलबुर्गी में सरदागी पुल के पास भीमा नदी बेसिन में बाढ़ जैसी स्थिति
महाराष्ट्र के जलाशय से भीमा नदी में पानी छोड़े जाने के बाद कलबुर्गी में सरदागी पुल के पास भीमा नदी बेसिन में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
Created On :   29 Sept 2025 8:02 AM IST












