Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 Oct 2025 1:14 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 03-अक्टूबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 2 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.01 प्रतिशत की वृद्धि है। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 3 Oct 2025 1:05 PM IST
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी की कोलंबिया यात्रा पर दी प्रतिक्रिया
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी की कोलंबिया यात्रा पर कहा, "विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बोलना राहुल गांधी की आदत है। भारत मां के 2 तरह के लाल हैं। एक वो हैं जो विदेशों में जाकर भारत का नाम रोशन करते हैं एक वो हैं जो विदेशों में जाकर भारत का नाम डुबोने की कोशिश करते हैं। फैसला लोगों को करना है कि कौन किस तरह का लाल है। प्रजातंत्र में फैसला लोगों का ही होता है।"
- 3 Oct 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 03-अक्टूबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 2 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.01 प्रतिशत की वृद्धि है।
- 3 Oct 2025 12:56 PM IST
बिहार चुनाव सह-प्रभारी बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य, ओवैसी और कांग्रेस पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिहार विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस बीच, केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता हर सवाल का जवाब वोट के जरिए देगी।
- 3 Oct 2025 12:41 PM IST
पीएम मोदी और अश्विनी वैष्णव के सहयोग से ओडिशा में डिजिटल कौशल को मिलेगा बल सीएम मोहन चरण माझी
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बालासोर में नाइलिट डिजिटल यूनिवर्सिटी प्लेटफॉर्म सेंटर की स्थापना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि नाइलिट डिजिटल यूनिवर्सिटी प्लेटफॉर्म सेंटर की स्थापना ओडिशा के लिए अत्यंत गौरव की बात है।
- 3 Oct 2025 12:28 PM IST
‘विदेश जाकर देश को बदनाम न करें राहुल गांधी,’ शाहनवाज हुसैन ने दी नसीहत
भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि वे विदेश जाकर देश को बदनाम करने की अपनी हरकतों से बाज आएं।
- 3 Oct 2025 12:15 PM IST
प्रधानमंत्री और कानून मंत्री को लिखे अपने पत्र पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने दिया बयान
प्रधानमंत्री और कानून मंत्री को लिखे अपने पत्र पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने कहा, "मुझे अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। मैंने कहा है कि उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए क्योंकि उनकी नज़रबंदी अवैध है। वह किसी भी तरह से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं हैं। साथ ही मुझे उनसे मिलने की इजाजत दी जाए। कल तक कोई जवाब नहीं मिला। इसीलिए कल हमने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण के तहत एक याचिका दायर की।"
- 3 Oct 2025 12:00 PM IST
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिया बयान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "खेल के क्षेत्र में भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। सरकार और जनता जब मिलकर प्रयास करती है तो 100% उसका परिणाम आता है। आज हमने फुटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन किया है। ये सार्वजनिक भागीदारी के साथ बनाया गया है। देशभर के खिलाड़ी यहां आए हुए हैं।"
- 3 Oct 2025 11:37 AM IST
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए हालिया बयानों पर दिया जवाब
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए हालिया बयानों पर कहा, "जब कभी भी राहुल गांधी बाहर गए हैं तो वे अपनी बात कहते हैं। वे वही बात कहते हैं जो यहां सदन के अंदर या बाहर बोलते हैं। वे नई बात नहीं बोलते हैं। ऐसी कौन सी बात है जो वे यहां बोलते हैं तो दुनिया नहीं सुनती है? इनके(भाजपा) कहने का कुछ नहीं है इसलिए इस प्रकार की बात करते हैं जिससे जनता भ्रमित हो जाए।"
- 3 Oct 2025 11:30 AM IST
सिंगापुर पुलिस बल (SPF) ने दिवंगत श्री ज़ुबीन गर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उनके निधन पर सिंगापुर पुलिस ने दी जानकारी
सिंगापुर पुलिस बल (SPF) ने दिवंगत ज़ुबीन गर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उनके निधन पर SPF के प्रारंभिक निष्कर्षों की एक प्रति भारतीय उच्चायोग को उनके अनुरोध पर भेज दी है। मामले की पुलिस जांच जारी है। जनता को सलाह दी जाती है कि वे मृतक के सम्मान में, उनकी मृत्यु की परिस्थितियों से संबंधित कोई भी वीडियो या चित्र साझा न करें।
Created On :   3 Oct 2025 8:16 AM IST












