Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 Oct 2025 2:54 PM IST
पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान SUV ने भीड़ को कुचला, दो की मौत, कई घायल
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया, गुरुवार रात पवई क्षेत्र में एक तेज रफ्तार SUV जुलूस में घुस गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए, मृतकों में राकेश पटेल (36) और पुरुषोत्तम पटेल (38) शामिल हैं। हादसे के बाद घायलों को इलाज के बाद घायलों को इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
- 3 Oct 2025 2:45 PM IST
दिल्ली पुलिस और रोहित गोदारा गैंग के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और रोहित गोदारा गैंग के दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ का मामला सामने आया है, यह एनकाउंटर आज यानी शुक्रवार की सुबह दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में हुआ। विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के भारतीय इकोसिस्टम को ध्वस्त करने की पहल के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
- 3 Oct 2025 2:35 PM IST
JNU में विजयादशमी के मौके पर छात्रों के बीच क्यों हुआ विवाद?
विजयादशमी के अवसर पर देश भर में रावण दहन किया गया, इसी दौरान दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में उमर खालिद और शरजील इमाम के पुतले फूंकने को लेकर विवाद खड़ा हो गया, रावण के पुतले के दस चेहरों में उमर खालिद, शरजील इमाम, अफज़ल गुरु, चारु मजुमदार और कालू सान्याल के चेहरे लगाए गए थे, जिन्हें जातिवाद और नक्सलवाद का प्रतीक बताया गया।
- 3 Oct 2025 2:27 PM IST
खुद हमें चुका रहे 1.2 बिलियन डॉलर और भारत पर..टैरिफ-टैरिफ करने वाले ट्रंप की पुतिन ने खोलकर रख दी पोल
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापार तनाव के बीच कहा कि अमेरिका रूस से यूरेनियम खरीद रहा है, जिससे रूस को बड़ा मुनाफा होगा, 2024 में रूस ने अमेरिका को 800 मिलियन डॉलर का यूरेनियम बेचा और 2025 में यह आंकड़ा 1.2 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
- 3 Oct 2025 2:14 PM IST
'ऑपरेशन सिंदूर में पाक के 5 F-16 और JF-17 फाइटर जेट गिराए', एयर फोर्स चीफ का बड़ा खुलासा
ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स ने पांच पाकिस्तानी F-16, JF-17 को मार गिराया था। ये खुलासा वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने किया है, भारतीय वायुसेना का 93वां वायुसेना दिवस 8 अक्टूबर को हिंडन बेस पर होगा, परेड में राफेल, सुखोई प्रदर्शन और 18 इनोवेशन दिखाए जाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का प्रदर्शन होगा, 300 किमी दूर सटीक हमले किए गए।
- 3 Oct 2025 2:04 PM IST
खेलते हुए बच्चे ने घुमाई ट्रैक्टर की चाबी, ट्रॉली समेत नदी में गिरे 5 लोग, खुद लापता हो गया मासूम
उज्जैन के इंगोरिया इलाके में विजयादशमी के दिन बड़ा हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पुल से चंबल नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि एक 12 साल के बच्चे ने ट्रैक्टर में लगी चाबी घुमा दी, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक बच्चा अब भी लापता है।
- 3 Oct 2025 1:54 PM IST
खंडवा में महाहादसा! कोटवार ने चीख-चीखकर रोका, पर नहीं माने लोग, गहरे पानी में ट्रैक्टर डालते ही 11 की गई जान
खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र में नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में मृतकों की संख्या 11 हो गई है, 10 शव तालाब से निकाल लिए गए हैं, जबकि एक बच्ची के लापता होने की सूचना पर रात में भी तालाब में सर्चिंग की गई। प्रशासन के अनुसार, यह घटना लोगों के अतिआत्मविश्वास के कारण हुई, जिन्होंने तैनात कोटवार की चेतावनी को नजरअंदाज कर गहरे पानी में ट्रैक्टर ले लिया।
- 3 Oct 2025 1:45 PM IST
MP: एक ही दिन में 3 बाघों की मौत, कान्हा टाइगर रिजर्व में मचा हड़कंप
नए टूरिज्म सीजन के दूसरे दिन ही 3 बाघों की मौत से हड़कंप मच गया है, कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन सकते में है, अब पोस्टमॉर्टम के बाद बाघों की मौत का असल कारण पता चल पाएगा।
- 3 Oct 2025 1:35 PM IST
AIIMS भोपाल के ब्लड बैंक से लंबे समय से गायब हो रहा था प्लाज्मा, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
आउटसोर्स कर्मचारी को हाल ही में सीसीटीवी कैमरे में प्लाज्मा यूनिट चुराते और किसी अज्ञात व्यक्ति को सौंपते हुए रिकॉर्ड किया गया, इस घटना से एम्स अधिकारियों को आंतरिक साजिश का शक है।
- 3 Oct 2025 1:25 PM IST
कफ सिरप बनी काल! MP के छिंदवाड़ा में 6 से 9 हुई मौतों की संख्या, राजस्थान में भी गई 2 मासूमों की जान
मध्य प्रदेश और राजस्थान में हाल ही में हुई बच्चों की मौतों को एक कफ सिरप से जोड़ा गया है, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई, जबकि राजस्थान में 2 बच्चों की मौत दर्ज की गई। कुल 11 मौतों के बाद सरकार की नोडल एजेंसी राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) ने जांच तेज कर दी है।
Created On :   3 Oct 2025 8:16 AM IST












