Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 30 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
30 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 30 Jun 2025 7:33 PM IST

    'मेरे पर कोई दबाव नहीं है', उपराष्ट्रपति धनखड़ का अशोक गहलोत को जवाब

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के ‘संवैधानिक पदों पर दबाव' वाले बयान पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं न दबाव में रहता हूं, न दबाव देता हूं, न दबाव में काम करता हूं, न दबाव में किसी से काम कराता हूं।

  • 30 Jun 2025 7:23 PM IST

    ममता बनर्जी के राज में बंगाल में 'गुंडागर्दी ऑन' मुख्तार अब्बास नकवी

    कोलकाता रेप केस मामले में तृणमूल कांग्रेस नेताओं की ओर से दिए गए विवादित बयानों पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे पश्चिम बंगाल में ममता राज में 'गुंडागर्दी ऑन' करार दिया है।

  • 30 Jun 2025 7:06 PM IST

    ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए हुई थी भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना

    ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की स्थापना 1 जुलाई 1955 को हुई थी। वर्तमान में एसबीआई के पास देश में 22,000 से अधिक शाखाएं और 62,000 से ज्यादा एटीएम हैं। इसकी स्थापना के पीछे मुख्य मकसद ग्रामीण क्षेत्रों की बैंकिंग सेवाओं को दुरुस्त करना था। गांवों में निजी बैंकों की पहुंच बहुत कम थी। हर साल 1 जुलाई को एसबीआई अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अपने कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करता है, जिसमें कर्मचारी, ग्राहक और समुदाय हिस्सा लेते हैं। यह दिन बैंक की उपलब्धियों, ग्राहक सेवा और सामाजिक योगदान को सेलिब्रेट करने का अवसर होता है।

  • 30 Jun 2025 6:48 PM IST

    'आओगे जब तुम हो साजना...' के बाद युवाओं में बढ़ा उस्ताद राशिद खान का क्रेज

    जब भी शास्त्रीय संगीत की बात होती है, तो अक्सर लोगों के मन में ये ख्याल आता है कि यह सिर्फ उम्रदराज लोगों या संगीत के गहरे जानकारों के लिए है, जिसे समझना हर किसी के बस की बात नहीं। लेकिन उस्ताद राशिद खान ने फिल्म 'जब वी मेट' के 'आओगे जब तुम हो साजना' जैसे गाने से इस सोच को बदल दिया और हर उम्र के लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई।

  • 30 Jun 2025 6:43 PM IST

    विक्रम मजीठिया को चिट्टा कारोबारी बताने वाले अब उन्हें दे शरीफ का तमगा - हरपाल सिंह चीमा

    पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर जुबानी हमला किया। चीमा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दोहरे चरित्र वाले करार दिया। हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा, चरणजीत सिंह चन्नी और प्रताप सिंह बाजवा कभी विधानसभा के अंदर और बाहर यह कहते नहीं थकते थे कि विक्रम मजीठिया चिट्टे (ड्रग्स) के कारोबार से जुड़े हुए हैं, लेकिन अब वही नेता उन्हें 'शरीफ' और 'धार्मिक' बताकर उनका बचाव कर रहे हैं।

  • 30 Jun 2025 6:40 PM IST

    विक्रम मजीठिया को चिट्टा कारोबारी बताने वाले अब उन्हें दे शरीफ का तमगा हरपाल सिंह चीमा

    पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर जुबानी हमला किया। चीमा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दोहरे चरित्र वाले करार दिया। हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा, चरणजीत सिंह चन्नी और प्रताप सिंह बाजवा कभी विधानसभा के अंदर और बाहर यह कहते नहीं थकते थे कि विक्रम मजीठिया चिट्टे (ड्रग्स) के कारोबार से जुड़े हुए हैं, लेकिन अब वही नेता उन्हें 'शरीफ' और 'धार्मिक' बताकर उनका बचाव कर रहे हैं।

  • 30 Jun 2025 6:31 PM IST

    छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने पूर्वोत्तर के राज्यों में पहुंची आईआईटी दिल्ली

    आईआईटी दिल्ली ने पूर्वोत्तर भारत के छात्रों तक पहुंचने की महत्वपूर्ण और अनोखी पहल की है। यह पहल विज्ञान और इंजीनियरिंग शिक्षा के प्रति छात्रों में उत्साह पैदा करने के उद्देश्य से की गई है। इस अभियान में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और आईआईटी दिल्ली साझेदार हैं। दोनों के संयुक्त रूप से चलाए जा रहे ‘आईआईटी-पीएएल (प्रोफेसर असिस्टेड लर्निंग)’ कार्यक्रम का आयोजन पूर्वोत्तर भारत में किया गया। इसके अंतर्गत कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए आईआईटी के प्रोफेसरों और विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए वीडियो लेक्चर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये लेक्चर छात्रों को विषयों की बेहतर समझ देने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। इसके साथ ही, ऑनलाइन डाउट-क्लियरिंग, समस्या समाधान सत्र और प्रोफेसरों से लाइव इंटरएक्शन की सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। ये वीडियो व्याख्यान शिक्षा मंत्रालय के स्वयं प्रभा चैनलों पर प्रसारित किए जाते हैं, जो डीडी डीटीएच चैनल 22 पर भी उपलब्ध हैं।

  • 30 Jun 2025 6:20 PM IST

    तिरुपति से लौट रहे श्रद्धालु हादसे के शिकार, 3 की मौत, 9 गंभीर

    कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर के रहने वाले 3 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये लोग थिम्मप्पा मंदिर में दर्शन के बाद तिरुपति से वापस चिक्कबल्लापुर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में मदनपल्ले के पास हादसा हुआ। दुर्घटना तब हुई जब एक अज्ञात वाहन ने टेंपो ट्रेवलर को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन चिक्काबल्लापुर के बागेपल्ली से तिरुपति जा रहा था, जो कुरुबलकोटा मंडल के चेन्नामरी मिट्टा के पास टेंपो ट्रेवलर से टकरा गया।

  • 30 Jun 2025 6:10 PM IST

    वाणी कपूर स्टारर 'मंडला मर्डर्स' की रिलीज डेट से उठा पर्दा

    यश राज फिल्म्स और नेटफ्लिक्स की सफल जोड़ी 'द रेलवे मेन' की शानदार सफलता के बाद अब एक्शन थ्रिलर 'मंडला मर्डर्स' आ रहा है। यह सीरीज 25 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'मंडला मर्डर्स' की कहानी चरनदासपुर नामक एक रहस्यमयी कस्बे पर आधारित है, जो सैकड़ों साल पुरानी सीक्रेट सोसाइटी और वहां कई हत्याओं से जुड़ी कहानी है। रहस्यमयी तरह से हुई हत्याओं की जांच के लिए दो जासूस रिया थॉमस (वाणी कपूर) और विक्रम सिंह (वैभव राज गुप्ता) नियुक्त किए जाते हैं।

  • 30 Jun 2025 6:00 PM IST

    नोएडा गांजा तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार, ट्रेन का लेते थे सहारा

    नोएडा की थाना फेज-2 पुलिस और सीआरटी टीम ने गांजे की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 108 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसकी कीमत 25 से 30 लाख रुपए आंकी गई है। यह शातिर गैंग इनवर्टर की खाली बॉडी में गांजे की इस खेप को छुपाकर ट्रेन से ओडिशा से लेकर आता था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता था।

Created On :   30 Jun 2025 8:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story