Breaking News: आज की बड़ी खबरें 5 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 5 Aug 2025 4:41 PM IST
सत्येंद्र जैन को झूठा आरोप लगाकर बदनाम किया गया सौरभ भारद्वाज
वरिष्ठ नेता और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन को क्लीन चिट मिलने के बाद मंगलवार को भी आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। 'आप' के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सत्येंद्र जैन को अभी आधा न्याय मिला है। उन्हें पूरा न्याय तब मिलेगा, जब झूठे आरोप लगाकर उनको बदनाम करने वालों के ऊपर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमारी मांग है कि सत्येंद्र जैन पर झूठा आरोप लगाकर उनको बदनाम करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता और एलजी, सीबीआई के अफसरों के ऊपर भी मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
- 5 Aug 2025 4:30 PM IST
आयरिश स्पिनर एमी मैग्वायर को मिली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से गेंदबाजी की अनुमति
आयरलैंड की युवा स्पिनर एमी मैग्वायर को गेंदबाजी एक्शन के सफल पुनर्मूल्यांकन के बाद, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। इस साल 10 जनवरी को राजकोट में भारत के खिलाफ आईसीसी महिला चैंपियनशिप के पहले वनडे के दौरान मैग्वायर के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध पाया गया था। इसके बाद 21 जनवरी को यूनाइटेड किंगडम के लॉफबोरो स्थित आईसीसी एक्रेडिटेड टेस्टिंग सेंटर में उनका गेंदबाजी मूल्यांकन किया गया। यहां पता चला कि एमी के गेंदबाजी एक्शन में एल्बो एक्सटेंशन आईसीसी के अवैध गेंदबाजी नियमों के तहत अनुमत 15 डिग्री के स्तर से अधिक है।
- 5 Aug 2025 4:21 PM IST
उत्तराखंड के हल्द्वानी में 10 साल के मासूम की हत्या, शव के टुकड़े कर जमीन में गाड़ा
उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक 10 साल के बच्चे का शव जमीन में दफन मिला, जबकि उसका सिर गायब था। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। कई टुकड़ों में काटकर बच्चे के शव को जमीन में गाड़ा गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम खेड़ा की है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी खूब करण मौर्या अपने परिवार के साथ गौलापार के पश्चिम खेड़ा में रहते हैं। उनका 10 वर्षीय बेटा अमित मौर्य सोमवार को लापता हो गया था। वह किराने की दुकान पर निकला था और फिर घर नहीं लौटा। बेटा गायब होने से परिवार के लोग परेशान थे। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी।
- 5 Aug 2025 4:04 PM IST
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35A खत्म होने की 6 वीं वर्षगाठ पर PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का विरोध प्रदर्शन
PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, "आज का दिन न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश के लिए काला दिन है... आज के दिन संसद में देश के संविधान की धज्जियां उड़ा दी गई थी। सरकार ने बहुमत का इस्तेमाल करके जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35A खत्म कर दिया था... मैं अपने देश के लोगों से कहना चाहती हूं कि जाग जाओ..
- 5 Aug 2025 3:38 PM IST
भदनपुर में युवक की हत्या से सनसनी फैली
बदेरा थाना क्षेत्र के भदनपुर में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई, तो वहीं पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह मनटोलवा यात्री प्रतीक्षालय के पास 30 से 35 वर्षीय युवक की अर्धनग्न लाश पड़ी मिली, जिसके शरीर पर अंडरवियर और शर्ट के अलावा कुछ नहीं था।
- 5 Aug 2025 3:24 PM IST
ढाई महीने से लापता नाबालिग की घर वापसी
रामनगर पुलिस ने ढाई महीने से लापता नाबालिग को खोज निकालने के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बीते 24 मई को एक किशोरी रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी।
- 5 Aug 2025 3:16 PM IST
27/2025-सीमा शुल्क दिनांक 30 अप्रैल, 2025 के संबंध में वैधानिक संकल्प स्वीकृत
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की तरफ से राज्यसभा में प्रस्तुत अधिसूचना संख्या 27/2025-सीमा शुल्क दिनांक 30 अप्रैल, 2025 के संबंध में वैधानिक संकल्प को स्वीकृत कर लिया।
#Monsoonsession2025#Rajyasabha adopted the statutory resolution regarding notification No. 27/2025-Customs dated 30th April, 2025 moved by MoS Finance @mppchaudhary in #Rajyasabha.@FinMinIndia pic.twitter.com/2QKadYMauk
— SansadTV (@sansad_tv) August 5, 2025 - 5 Aug 2025 3:14 PM IST
5 साल की मासूम से रेप का आरोपी गिरफ्तार
कोलगवां थाना क्षेत्र में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- 5 Aug 2025 3:02 PM IST
गोवा विधानसभा क्षेत्रों में ST प्रतिनिधित्व का पुनः समायोजन विधेयक, 2024 लोकसभा से हुआ पारित
लोकसभा ने गोवा राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनः समायोजन विधेयक, 2024 पारित किया
#monsoonsession2025
— SansadTV (@sansad_tv) August 5, 2025
Lok Sabha passes The Readjustment of Representation of Scheduled Tribes in Assembly Constituencies of the State of Goa Bill, 2024.@LokSabhaSectt @loksabhaspeaker @ombirlakota @arjunrammeghwal pic.twitter.com/FSPSIR3Dqm - 5 Aug 2025 3:02 PM IST
घर के अंदर अज्ञात बदमाशों ने फेंका पेट्रोल बम
कोलगवां थाना अंतर्गत उतैली में अज्ञात बदमाशों ने एक घर के अंदर पेट्रोल बम फेंककर दहशत फैला दी, जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
Created On :   5 Aug 2025 8:07 AM IST