Breaking News: आज की बड़ी खबरें 5 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 5 Aug 2025 12:17 PM IST
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी के बयान का किया समर्थन
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का आदर किया है। उनके दिल में उन सभी के लिए आदर है। वे नेता प्रतिपक्ष हैं और उनका कर्तव्य है सरकार से सवाल पूछना। वे अपना कर्तव्य निभाते हैं। सदन इतने दिनों से नहीं चल रहा है। वे सभी से बात करें। क्या ये इतने दुर्बल हो गए हैं कि सदन ही नहीं चल रहा है? इन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की तो अब इस मुद्दे(SIR) पर भी चर्चा कीजिए।"
- 5 Aug 2025 12:00 PM IST
कौन सच्चा भारतीय है SC नहीं तय करेगा, सरकार से सवाल पूछना LoP का कर्तव्य: प्रियंका गांधी
कौन सच्चा भारतीय है SC नहीं तय करेगा, सरकार से सवाल पूछना LoP का कर्तव्य: प्रियंका गांधी
- 5 Aug 2025 11:50 AM IST
लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने पर 7 अगस्त को आएगा फैसला
लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने पर 7 अगस्त को आएगा फैसला
- 5 Aug 2025 11:40 AM IST
ग्रेनेड केस में NIA का एक्शन, पंजाब में 18 जगहों पर आज सुबह से चल रही छापेमारी
ग्रेनेड केस में NIA का एक्शन, पंजाब में 18 जगहों पर आज सुबह से चल रही छापेमारी
- 5 Aug 2025 11:30 AM IST
PFI के लिए भड़काऊ पोस्टर बनाने वाले ग्राफिक डिजाइनर को बॉम्बे HC से मिली जमानत
PFI के लिए भड़काऊ पोस्टर बनाने वाले ग्राफिक डिजाइनर को बॉम्बे HC से मिली जमानत
- 5 Aug 2025 11:20 AM IST
अनिल अंबानी दिल्ली पहुंचे, लोन फ्रॉड केस में पूछताछ के लिए ईडी के सामने होंगे पेश
अनिल अंबानी दिल्ली पहुंचे, लोन फ्रॉड केस में पूछताछ के लिए ईडी के सामने होंगे पेश
- 5 Aug 2025 11:10 AM IST
भारतीय रुपया में गिरावट
भारतीय रुपया में बीते कल के मुकाबले मंगलवार को 20 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 87.85 पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार को रुपया 7.24 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 87.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 5 Aug 2025 10:55 AM IST
निफ्टी 24720 से नीचे
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (05 अगस्त 2025, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.35 अंक यानि कि 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,706.40 के स्तर पर खुला।
- 5 Aug 2025 10:43 AM IST
सेंसेक्स में 92 अंक की गिरावट
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (05 अगस्त 2025, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 92.75 अंक यानि कि 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,925.97 के स्तर पर खुला।
- 5 Aug 2025 10:27 AM IST
'बाबा' के वेश में स्नैचिंग करने वाले आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बाबा के वेश में स्नैचिंग करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा। 1 अगस्त को मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि एक सहआरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
Created On :   5 Aug 2025 8:07 AM IST