Breaking News: आज की बड़ी खबरें 6 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 6 Aug 2025 1:07 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 06-अगस्त-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.39 रुपये है। कल, 5 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जुलाई, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
- 6 Aug 2025 12:56 PM IST
JDU सांसद संजय कुमार झा ने SIR के मुद्दे और बादल फटने की घटना पर दी प्रतिक्रिया
JDU सांसद संजय कुमार झा ने SIR के मुद्दे पर कहा, "जमीनी तौर पर बिहार में कोई मुद्दा नहीं है। जब विपक्ष के नेता (तेजस्वी यादव) ने दो चुनावी पहचान पत्र रखे हैं, तो पता नहीं उनके समर्थकों के पास कितने पहचान पत्र होंगे इसीलिए SIR किया जा रहा है।" उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना पर उन्होंने कहा," यह बहुत ही दुखद है। हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। वहां राहत कार्य चल रहा है।"
- 6 Aug 2025 12:47 PM IST
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एसआईआर की चर्चा होने पर दिया जोर
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "लोकतंत्र तब मजबूत होगा जब सबका वोट डालने का जो अधिकार है, वो मिलेगा। जब वो ही अधिकार छीना जा रहा है तो हम कहां आवाज उठाएं? सरकार को सुनना चाहिए और उन अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए जो लगातार वोटर लिस्ट के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। SIR पर चर्चा होनी चाहिए।"
- 6 Aug 2025 12:32 PM IST
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना पर दिया बयान
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना पर कहा, "इसको लेकर सबको बहुत पीड़ा है। दिल दहला देने वाली तस्वीरें आई हैं। सब लोग डरे हुए हैं। पहाड़ी लोगों पर जो प्रकृति का कहर हो रहा है, उसको लेकर सब घबराए हुए हैं। हम प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्दी सब ठीक हो और सरकार ने भी मदद का आश्वासन दिया है।"
- 6 Aug 2025 12:20 PM IST
भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना पर दी प्रतिक्रिया
भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना पर कहा, "वहां काम शुरू हो गया है। घायलों का इलाज चल रहा है और उनको वहां उच्चतम सुविधा दी जा रही है। लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था भी कर दी गई है। सरकार वहां लगातार निगरानी कर रही है। संचार व्यवस्था प्रभावित हुई है। मैं भी लगातार वहां कार्यकर्ताओं के संपर्क में हूं। सरकार सड़क खोलने के भी प्रयास कर रही है।"
- 6 Aug 2025 12:07 PM IST
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित की गई।
- 6 Aug 2025 11:54 AM IST
बिहार SIR पर भारत के चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया
बिहार SIR पर भारत के चुनाव आयोग का कहना है कि अभी तक किसी भी राजनीतिक दल द्वारा एक भी दावा या आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई है।
- 6 Aug 2025 11:38 AM IST
मानहानि मामले में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के चाईबासा कोर्ट में पेश होने पर राज्य कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिया बयान
मानहानि मामले में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के चाईबासा कोर्ट में पेश होने पर राज्य कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा, "राहुल गांधी पर ऐसे कई केस अलग-अलग प्रदेश के जिले में दर्ज किए गए हैं और राहुल जी सच बोलते हैं और उस सच के लिए उन्हें आज कोर्ट में खड़ा किया जा रहा है।"
- 6 Aug 2025 11:24 AM IST
उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने दी प्रतिक्रिया
उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "जो तबाही मची है वो भयावह दृश्य है। घटना होने के बाद वहां पर कुछ भी नहीं बचता है मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि वहां से ज्यादा से ज्यादा लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। हम सब मिलकर ज्यादा से ज्यादा लोग की जान बचाने की कोशिश करेंगे।"
- 6 Aug 2025 11:02 AM IST
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "उत्तर प्रदेश में बाढ़ में लोगों की जान जा रही हैं लेकिन सरकार को उसकी कोई चिंता नहीं है। सरकार कोई मदद नहीं कर रही है।"
Created On :   6 Aug 2025 8:00 AM IST