Breaking News: आज की बड़ी खबरें 7 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 7 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
7 July 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटी खास बातें। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 8 July 2025 12:42 AM IST

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान उरुग्वे के राष्ट्रपति यामांडू ओरसी से मिले पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया, "ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान उरुग्वे के राष्ट्रपति यामांडू ओरसी से मिलकर खुशी हुई। हमारे देशों के बीच घनिष्ठ संबंध वैश्विक दक्षिण के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारत उरुग्वे के साथ संबंधों को और गहरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संदर्भ में, हमने व्यापार, रसायन, फार्मास्यूटिकल्स, प्रौद्योगिकी, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। उरुग्वे में योग की बढ़ती लोकप्रियता लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अद्भुत है।"

  • 8 July 2025 12:41 AM IST

    पंजाब बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने अश्विनी कुमार शर्मा

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विधायक अश्विनी कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

  • 8 July 2025 12:29 AM IST

    भाषा के जरिए हिंदूओं को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा - नीतेश राणे

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा, "जावेद शेख चाहें किसी भी पार्टी में हों, वे कभी भी मराठी में बात नहीं करते, वे केवल उर्दू में ही बात करते हैं... केवल गरीब हिंदू लोगों के साथ ही (भाषा के आधार पर)दुर्व्यवहार किया जाता है... भाषा के आधार पर हमारे हिंदू राष्ट्र को तोड़ने की जो साजिश जारी है, उसे प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए..."

  • 8 July 2025 12:29 AM IST

    गोपाल खेमका हत्याकांड पर योगी के मंत्री का बड़ा बयान

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड पर कहा, " ...घटना कुछ भी हुई हो, सरकार ने कार्रवाई की। नीतीश कुमार की सरकार ने अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया है। वहां की नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार ने कभी अपराधी और अपराधियों का संरक्षण नहीं किया। घटना दुखद है, हम लोग भी दुखी हैं और निंदा करते हैं लेकिन सरकार जो कार्रवाई कर रही है उससे बिहार की जनता भी संतुष्ट है। जो कार्रवाई होनी चाहिए वो कार्रवाई वहां की सरकार कर रही है।"

  • 8 July 2025 12:14 AM IST

    यश दयाल पर गाजियाबाद में दर्ज हुआ केस, हो सकती है गिरफ्तारी

    आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार तेज गेंदबाज यश पर मुश्किलों में घिर गए हैं। उन पर गाजियाबाद की एक लड़की ने मानसिक व शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने दयाल के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। 

  • 7 July 2025 11:48 PM IST

    जापान और साउथ कोरिया पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका

    अमेरिका 1 अगस्त से जापान और साउथ कोरिया पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर दो पेजों का लेटर शेयर कर इसकी जानकारी दी। जिनमें जापान और साउथ कोरिया पर टैरिफ लगाने की बात कही गई है। 

  • 7 July 2025 11:41 PM IST

    'आप लोगों की नागरिकता पर सवाल उठा रहे हैं', बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बोले संजय सिंह

    चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "...आप लोगों की नागरिकता पर सवाल उठा रहे हैं। मतदाता बनने के लिए जो आवश्यक प्रमाण हैं, आप उसे नहीं मानकर एक तुगलकी फरमान जारी कर रहे हैं। यह बिल्कुल ठीक नहीं है। विशेष तौर पर बिहार के जो लोग बाहर रहते हैं, उन्हें मतदान से वंचित करने की यह भाजपा की गहरी साजिश है। क्योंकि वे(भाजपा) जानते हैं कि जहां भाजपा की सरकार है, वहां उनके(बिहार के लोगों) साथ उनका व्यवहार अच्छा नहीं है। जैसे दिल्ली में ही कितने पूर्वांचल के लोगों के घर-मकान तोड़ दिए गए... इसलिए वे(भाजपा) उन लोगों को मतदान से वंचित करना चाहते हैं, जिनके साथ उनका व्यवहार अच्छा नहीं है।"

  • 7 July 2025 11:13 PM IST

    तुष्टिकरण की राजनीति बंद करें ओवैसी - गौरव वल्लभ

    AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी के बयान पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा, "असदुद्दीन औवेसी मुस्लिम समाज को लेकर तुष्टीकरण की राजनीति बंद करो। भारत में मुसलमानों का हर स्तर पर सम्मान था, सम्मान है और रहेगा। आप अपने वोट बैंक की राजनीति के तहत, तुष्टीकरण की राजनीति के तहत मुस्लिम समाज को बरगलाने का काम करते हैं। आप मुसलमानों के हितैषी नहीं हो, आप स्वयं के हितैषी हो, आप मुस्लिम समाज के हितैषी हैं तो क्या आपके पास मुसलमान समाज कैसे आगे बढ़े, इसे लेकर कोई ब्लू प्रिंट है?...मौजूदा सरकार जो पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही है वो 'सबका साथ, सबका विकास' के एजेंडा पर बात करती है।"

  • 7 July 2025 11:06 PM IST

    बिहार के पूर्णिया में परिवार के 5 लोगों की हत्या

    पूर्णिया के एक गांव में जादू-टोना/काले जादू के नाम पर एक ही परिवार के पांच सदस्यों को जिंदा जला दिया गया। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है।

  • 7 July 2025 10:08 PM IST

    पंकज त्रिपाठी ने मुझे किरदारों को निभाने का एक नया नजरिया दिया खुशी भारद्वाज

    अभिनेत्री खुशी भारद्वाज हाल ही में रिलीज वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' के नए सीजन में अपने काम के लिए दर्शकों से मिल रही सराहना से काफी खुश हैं। उन्होंने इस शो में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि अभिनेता ने उन्हें आने वाले किरदारों को निभाने का एक नया नजरिया दिया है। खुशी ने इस सीरीज में इरा नागपाल का किरदार निभाया। उन्होंने कहा कि किसी भी नए कलाकार के लिए पंकज त्रिपाठी जैसे अनुभवी और मशहूर अभिनेता के साथ स्क्रीन पर आना सपने के सच होने जैसा होता है।

Created On :   7 July 2025 8:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story