Breaking News: आज की बड़ी खबरें 8 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 Nov 2025 5:00 PM IST
हमने भाजपा को कहा है कि आप कदम उठाएं
TMC नेत्री शशि पांजा ने भाजपा सांसद विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के बयान पर कहा, "हमने भाजपा को कहा है कि आप कदम उठाएं और उस सांसद का इस्तीफा लीजिए। उनसे पूछिए कि उन्होंने राष्ट्रगान को लेकर इस तरह का बयान क्यों दिया? लेकिन भाजपा चुप है। अगर भाजपा चुप रहेगी तो यह माना जाएगा कि वे इसका समर्थन करते हैं।
- 8 Nov 2025 4:43 PM IST
तेजस्वी यादव का बिहार विधानसभा चुनाव में कोई प्रभाव नहीं है: मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का बिहार विधानसभा चुनाव में कोई प्रभाव नहीं है, प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के प्रति एक ऐसा विश्वास है जो इन लोगों के तोड़ने से नहीं टूट सकता है। बिहार NDA के साथ है और NDA बिहार के साथ है।
- 8 Nov 2025 4:15 PM IST
शकील अहमद ने कहा, किसी भी क्षेत्र में विकास नहीं हुआ
कांग्रेस विधायक दल के नेता और कदवा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार शकील अहमद खान ने कहा, 20 साल में इस बात की उम्मीद थी कि डबल इंजन की सरकार होने का फायदा राज्य के लोगों को मिलेगा लेकिन आंकड़े ये बताते हैं कि किसी भी क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है। चाहें वो शिक्षा का हो, स्वास्थ्य का हो, औद्योगिक विकास शून्य रहा है, पलायन हर रोज बढ़ता जा रहा है, महंगाई है, बेरोजगारी भी है, खेती की समस्या को लेकर लोग ऊब गए हैं।
- 8 Nov 2025 2:58 PM IST
मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों से दूसरे चालकों पर भी बना रहता है दुर्घटना का खतरा
बढ़ते सड़क हादसों के लिए न केवल ओवर स्पीड और नशे में वाहन दौड़ाना मुख्य वजह है, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों द्वारा मोबाइल पर बात करना भी मुख्य कारणों में से एक है। ऐसा ही कुछ इन दिनों देखा जा रहा है, जहां भीड़ भरे रास्तों पर भी लोग बाइक व स्कूटी दौड़ाते समय धड़ल्ले से मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।
- 8 Nov 2025 2:46 PM IST
रेड सिग्नल की भी परवाह नहीं, बेधड़क निकल रहे वाहन चालक, इससे आए दिन हो रहे हादसे
शहर के कुछ चौराहों पर यातायात अराजक हो चुका है। सिग्नल चालू हैं, लेकिन यातायात नियमों का पालन नहीं हो रहा है। हम बात कर रहे हैं तीन पत्ती, ब्लूम चौक और नौदरा ब्रिज चाैराहे की। यहां दिन भर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
- 8 Nov 2025 2:36 PM IST
जहरीला कफ सिरप..ज्योति सोनी की रिमांड खत्म, पुलिस ने भेजा जेल
तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार को मेडिकल स्टोर संचालिका ज्योति प्रवीण सोनी को शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शैलेन्द्र उईके के न्यायालय में पेश किया गया था। यहां से ज्योति सोनी जेल भेज दिया गया है।
- 8 Nov 2025 2:26 PM IST
देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
देहात पुलिस ने शुक्रवार को देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी पिस्टल बेचने की फिराक में था। आरोपी ने जिससे तीस हजार रुपए में पिस्टल खरीदी थी उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- 8 Nov 2025 2:17 PM IST
आजीवन कारावास, सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को उम्र कैद
सौंसर थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र की एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। प्रकरण में विशेष न्यायाधीश सुधीर मिश्रा ने आरोपियों को दोषी करार दिया है। न्यायाधीश ने आरोपियों को उम्र कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है। तीनों आरोिपयों शेष प्राकृत जीवन जेल में गुजारना होगा।
- 8 Nov 2025 2:08 PM IST
पांडुपिपरिया प्राचार्य की छात्राओं ने की शिकायत, बीईओ ने जांच के बाद हटाया
सर...प्राचार्य द्वारा हमारे साथ अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है। जब भी हम शौचालय जाते हैं तब ताकझांक की जाती है। महिलाओं के साथ भी प्राचार्य का व्यवहार सही नहीं है। शाला में खाना बनाने आने वाली महिलाओं के साथ भी प्राचार्य द्वारा अश्लील बातें की जाती है।
- 8 Nov 2025 1:57 PM IST
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 1.77 लाख के हरे और सूखे गांजा के साथ 4 गिरफ्तार
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने हरे और सूखे गांजा के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से बड़ी संख्या में मादक पदार्थ के हरे पेड़ और सूखा गांजा जब्त किया गया है।
Created On :   8 Nov 2025 8:05 AM IST












