Breaking News: आज की बड़ी खबरें 8 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 Nov 2025 1:47 PM IST
कोठी थाना क्षेत्र के दुकान में आगजनी का आरोपी गिरफ्तार
कोठी थाना क्षेत्र के दिदौंध गांव में उधारी पर सामान नहीं देने से नाराज राज उर्फ बच्चा पुत्र मंजू त्रिवेदी 22 वर्ष और कृष्णा पुत्र संतोष त्रिवेदी 20 वर्ष, ने 31 अक्टूबर की शाम को गाली-गलौज कर पत्थर से हमला करते हुए द्रोपदी कुशवाहा 45 वर्ष, को जख्मी कर दिया, तो पेट्रोल छिडक़कर दुकान में आग लगा दी।
- 8 Nov 2025 1:36 PM IST
पांच साल से फरार मर्डर का इनामी आरोपी बंदी
हत्या के प्रकरण में पांच साल से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी को मैहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- 8 Nov 2025 1:26 PM IST
जेल भेजा गया अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी
नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म पर रामपुर बाघेलान पुलिस ने रीवा के युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। गौरतलब है कि 5 नवंबर की दोपहर को एक नाबालिग रहस्यमय ढंग से लापता हो गई।
- 8 Nov 2025 1:16 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 08-नवंबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.67 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 14 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 अक्टूबर, 2025 को औसतन 92.67 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं।
- 8 Nov 2025 1:06 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 08-नवंबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.32 रुपये प्रति लीटर है। कल, 14 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 अक्टूबर, 2025 को औसतन 107.32 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 8 Nov 2025 12:59 PM IST
एनडीए पांच पांडवों की तरह, बिहार में 160 से अधिक सीट जीतकर बनाएंगे सरकार - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि एनडीए पांच पांडवों की तरह है। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में 160 से ज्यादा सीटों के साथ एनडीए की सरकार बनने वाली है। बिहार के बनमनखी में जनसमूह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आधे बिहार ने वोट डाल दिए हैं। पहले चरण के चुनाव में लालू यादव और राहुल गांधी की पार्टी का सूपड़ा साफ हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बहुत आगे बढ़कर एक विकसित राज्य बनने जा रहा है।
- 8 Nov 2025 12:15 PM IST
दिल्ली द्वारका में 'नो गन्स, नो गैंग्स' मिशन की सफलता, दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार; पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद
दिल्ली के द्वारका जिले में पुलिस ने 'नो गन्स, नो गैंग्स' अभियान के तहत दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) की टीम ने दीपक उर्फ काला नटिया (30 वर्ष) और सुबिंदर कुमार उर्फ फगवा (28 वर्ष) को एक लोडेड देसी पिस्तौल और चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा। दोनों आरोपी पड़ोसी थे और निजी दुश्मनी के चलते हत्या की योजना बना रहे थे। डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने इसे अपराध रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
- 8 Nov 2025 12:04 PM IST
दिल्ली साइबर स्टॉकर गिरफ्तार, पूर्व कर्मचारी को बदनाम करने के लिए बनाया फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन छेड़छाड़, साइबर उत्पीड़न और मानहानि के एक गंभीर मामले में बिहार के मधुबनी निवासी मोहम्मद साहिद (37 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पूर्व महिला कर्मचारी की तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाई और उसमें अश्लील, अपमानजनक सामग्री पोस्ट कर पीड़िता की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की।
- 8 Nov 2025 11:32 AM IST
क्या एआई घातक हो सकता है? कथित आत्महत्या और मानसिक आघात के चलते ओपनएआई कठघरे में
अमेरिका की कंपनी ओपनएआई पर कुछ परिवारों ने मुकदमा किया है। उनका आरोप है कि कंपनी ने अपना नया मॉडल जीपीटी-4ओ जल्दबाज़ी में बाज़ार में उतार दिया। परिवारों का कहना है कि इस मॉडल की वजह से उनके अपने लोगों को मानसिक नुकसान पहुंचा और कुछ मामलों में लोगों ने आत्महत्या भी कर ली। ओपनएआई ने मई 2024 में जीपीटी-4ओ मॉडल जारी किया था। टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाद में अगस्त में कंपनी ने जीपीटी-5 भी पेश किया। लेकिन जो मुकदमे हो रहे हैं, वे खास तौर पर जीपीटी-4ओ को लेकर हैं। रिपोर्टों के अनुसार, यह मॉडल कभी-कभी उपयोगकर्ता की गलत या हानिकारक बातों से भी सहमति जता देता था, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती थी।
- 8 Nov 2025 11:11 AM IST
बिहार को फिर चाहिए सुशासन और विकास दिलीप जायसवाल
बिहार भाजपा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दावा किया है कि बिहार की जनता ने एनडीए सरकार की वापसी के लिए मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण की बंपर वोटिंग के बाद एक चीज तो साफ है कि एनडीए सरकार बनाने जा रही है।
Created On :   8 Nov 2025 8:05 AM IST












