Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 07 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
07 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 7 Sept 2025 2:50 PM IST

    यूक्रेन पर एयर स्ट्राइक जेलेंस्की बोले, 'दुनिया क्रेमलिन को रोक सकती है, बस राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत'

    रूस ने यूक्रेन पर बड़ी एयर स्ट्राइक की। 800 से ज्यादा ड्रोन हमले किए गए। इस बमबारी में एक बच्चे समेत दो की मौत हुई। रूस की ओर से किए गए हमले पर राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दुख और रोष जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए पूरा ब्योरा दिया। भड़के जेलेंस्की ने दुनिया को 'राजनीतिक इच्छाशक्ति' की याद दिलाई। जेलेंस्की ने लिखा, "शनिवार रात से ही रूसी हमलों के परिणामों से निपटने का कार्यक्रम जारी है। हम पर 800 से ज्यादा ड्रोन, 13 मिसाइलों- जिनमें 4 बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल हैं से बमबारी की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कई ड्रोन यूक्रेन और बेलारूस की सीमा पार कर गए।"

  • 7 Sept 2025 2:40 PM IST

    'ट्रंप टैरिफ' पर मायावती ने जताई चिंता, बसपा कांशीराम की पुण्यतिथि पर दिखाएगी ताकत

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने पर खास जोर दिया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के 'ट्रंप टैरिफ' के आतंक से उभरी नई चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए ठोस और भारी सुधारवादी रवैया अपनाने की जरूरत है। मायावती ने कहा ट्रंप के टैरिफ से निपटने के लिए खासकर सत्ताधारी पार्टी भाजपा को व्यापक जन व देशहित का ध्यान रखते हुए अपनी नीतियों और कार्यक्रमों में ठोस सुधारवादी रवैया अपनाने की जरूरत है। वरना देश के विशाल बहुजनों की गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा, घरों से दूर पलायन की विवशता आदि की समस्याएं और भी जटिल होकर देश के मान-सम्मान को भी दुनिया में प्रभावित करेंगी।

  • 7 Sept 2025 2:34 PM IST

    बिहार पितृ पक्ष मेले का जायजा लेने पैदल निकले गयाजी के जिलाधिकारी

    मोक्षस्थली बिहार के गयाजी में पितृ पक्ष मेले में पिंडदानी अपने पुरखों की आत्मा की शांति और मोक्ष की प्राप्ति की कामना के साथ पहुंचने लगे हैं। विष्णुपद और सीताकुंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई है। इस बीच गयाजी के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने तीर्थयात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पैदल ही मेला क्षेत्र का जायजा लिया। उनके साथ वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार भी रहे। जिलाधिकारी ने विष्णुपथ से सीधे देवघाट होते हुए गयाजी डैम तक संकीर्ण गालियों से होते हुए मंदिर प्रांगण, मंदिर परिसर, संवाद सदन से चांद चौरा मोड़ तक पैदल यात्रा की। उन्होंने रास्ते में लगे विभिन्न प्रशासनिक शिविरों का निरीक्षण किया और कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दूरदराज से आए सभी तीर्थ यात्रियों की सेवा पूरी ईमानदारी से करें।

  • 7 Sept 2025 2:02 PM IST

    देश भर में एसआईआर होने से आएगी पारदर्शिता गुलाम अली खटाना

    चुनाव आयोग के पूरे देश में बिहार की तर्ज पर एसआईआर शुरू करने की योजना पर भाजपा के राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना का बयान आया है। उन्होंने इसे एक स्वागतयोग्य कदम बताया और कहा कि यह योजना पारदर्शिता और जवाबदेही लाएगी। भाजपा के राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "एसआईआर एक अच्छा कदम है और मुझे लगता है कि पारदर्शिता बहुत जरूरी है। यह एक बड़ा कदम है। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने भारत के चुनाव आयोग को लेकर जनता के मन में जो डर पैदा करने की कोशिश की है, यह योजना उसमें पारदर्शिता और जवाबदेही लाएगी। मुझे लगता है कि जगह-जगह पर दो या तीन वोट बने हैं, इसके होने से फर्जी वोट जरूर कटेंगे। जिनका वोट बनना होगा, उनकी ही बनेगा। इसके अलावा, पलायन करने वाले लोग जहां भी रहते हैं, उनका मत वहीं बनाया जाएगा।"

  • 7 Sept 2025 1:51 PM IST

    शिखर पहाड़िया के साथ 'लालबागचा राजा' को दी विदाई, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

    गणेश उत्सव का समापन हो चुका है। लोग गणपति जी को विदा कर चुके हैं। गणपति विसर्जन की तस्वीरें लोग सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। अभिनेत्री जान्हवी कपूर के दोस्त शिखर पहाड़िया भी उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने भी 'लालबागचा राजा' को विदाई देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शिखर पहाड़िया ने लिखा, "लालबागचा राजा की जय! गणपति बप्पा मोरया... अगले साल जल्दी आना। सपनों का शहर विघ्नहर्ता को नमन करता है।" शिखर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक में वो "लालबागचा राजा" की मूर्ति के पास खड़े दिख रहे हैं। उन्होंने मूर्ति के साथ सेल्फी भी शेयर की। इस दौरान वो गुलाल से सराबोर भी दिख रहे हैं। उन्होंने समुद्र तट पर विसर्जन के दौरान मौजूद हजारों की भीड़ की भी एक तस्वीर शेयर की।

  • 7 Sept 2025 1:31 PM IST

    दिल्ली उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा की कार्यशाला का आयोजन, जगदंबिका पाल ने बताया एजेंडा

    उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला रविवार से शुरू हो रही है। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने इस कार्यशाला के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो अपने सांसदों, विधायकों और प्रतिनिधियों के लिए समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित करती है। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "भाजपा में कम से कम कार्यशाला का आयोजन किया जाता है, जहां सांसदों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में उनकी भूमिका, विकास, जन संपर्क और जन-जन तक पहुंच बनाने के तरीके बताने के लिए चर्चाएं की जाती हैं। मुझे लगता है कि जैसे कार्यकारी और प्रशासनिक क्षेत्र में अधिकारियों के लिए रिफ्रेशर कोर्स होते हैं, उसी तरह भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है, जो अपने सांसदों, विधायकों और प्रतिनिधियों के लिए समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित करता है। इनमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों, व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की जाती है।"

  • 7 Sept 2025 1:04 PM IST

    दिल्ली उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा की कार्यशाला का आयोजन, जगदंबिका पाल ने बताया एजेंडा

    उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला रविवार से शुरू हो रही है। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने इस कार्यशाला के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो अपने सांसदों, विधायकों और प्रतिनिधियों के लिए समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित करती है। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "भाजपा में कम से कम कार्यशाला का आयोजन किया जाता है, जहां सांसदों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में उनकी भूमिका, विकास, जन संपर्क और जन-जन तक पहुंच बनाने के तरीके बताने के लिए चर्चाएं की जाती हैं। मुझे लगता है कि जैसे कार्यकारी और प्रशासनिक क्षेत्र में अधिकारियों के लिए रिफ्रेशर कोर्स होते हैं, उसी तरह भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है, जो अपने सांसदों, विधायकों और प्रतिनिधियों के लिए समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित करता है। इनमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों, व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की जाती है।"

  • 7 Sept 2025 12:50 PM IST

    भारत जोड़ो यात्रा ने बदली देश की राजनीति जयराम रमेश

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने रविवार को भारत जोड़ो यात्रा की तीसरी वर्षगांठ पर इसे देश की राजनीति में 'परिवर्तनकारी मील का पत्थर' करार दिया। इस अवसर पर उन्होंने यात्रा के उद्देश्यों और प्रभावों को याद किया। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "भारत जोड़ो यात्रा तीन साल पहले आज ही कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इस यात्रा में स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया गया और अंत में एक सार्वजनिक सभा का आयोजन किया गया।" उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य बढ़ती आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानाशाही जैसे तीन गंभीर और चिंताजनक मुद्दों को उजागर करना था। यह 4 हजार किलोमीटर की पदयात्रा थी, जिसे राहुल गांधी और 200 से अधिक भारत यात्रियों ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल तय की। यह 145 दिनों तक चली और 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरी।

  • 7 Sept 2025 12:40 PM IST

    भारत और ब्राह्मणों से जुड़े बयान पर घिरे पीटर नवारो, एक्स 'फैक्ट चेक' ने दिखाया आईना

    व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो रविवार को उस समय भड़क गए, जब रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर निशाना साधने वाले उनके पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कम्युनिटी नोट से फ्लैग कर दिया गया। हालांकि, इस बार एक्स यूजर्स की कम्युनिटी ने नवारो की बातों का फैक्ट चेक किया। कम्युनिटी नोट के मुताबिक तेल व्यापार 'केवल लाभ के लिए नहीं, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा के लिए' था। यह भी कहा गया कि यह किसी भी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं करता है। दरअसल, नवारो ने रूस के साथ भारत के व्यापार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि दोनों देशों के बीच तेल व्यापार 'केवल लाभ/राजस्व' के लिए था।

  • 7 Sept 2025 12:30 PM IST

    मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, हाईटेंशन तार गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 5 झुलसे

    मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान एक हाईटेंशन तार गणपति ट्रॉली पर गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो नाबालिगों सहित 5 अन्य लोग झुलस गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना खैरानी रोड पर गजानन मित्र मंडल के विसर्जन जुलूस के दौरान हुई। जब जुलूस साकीनाका पुलिस स्टेशन क्षेत्र में खैरानी रोड पर संमन होटल के पास पहुंचा, तो गणपति ट्रॉली से तार हटाने की कोशिश के दौरान 6 लोगों को बिजली का झटका लगा। अधिकारियों के अनुसार, घटना में झुलसे 5 लोगों को साकीनाका के पैरामाउंट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

Created On :   7 Sept 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story