ब्रिक्स विशेष आर्थिक क्षेत्र हांगच्यो संवाद में सहयोग की कई उपलब्धियां जारी
बीजिंग, 28 सितंबर (आईएएनएस)। 5वां वैश्विक डिजिटल व्यापार एक्सपो 23 से 27 सितंबर तक चीन के हांगच्यो शहर में आयोजित किया गया। एक्सपो के दौरान, 2026 ब्रिक्स विशेष आर्थिक क्षेत्र हांगच्यो संवाद आयोजित किया गया और "ब्रिक्स देशों के बीच इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरों के प्रति पारस्परिक विश्वास और मान्यता को बढ़ावा देने पर शोध परिणाम" जारी किए गए।
जानकारी के अनुसार, "ब्रिक्स विशेष आर्थिक क्षेत्रों में नवाचार, सहयोग और विकास पर चर्चा" विषय पर आधारित इस संवाद का उद्देश्य ब्रिक्स विशेष आर्थिक क्षेत्रों के बीच सहयोग और आदान-प्रदान के लिए एक अंतरराष्ट्रीय और पेशेवर मंच तैयार करना है, जिसमें विकास, सहयोग और नियमों पर विचारों के आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
इस वर्ष के एक्सपो के थीम पवेलियन में ब्रिक्स विशेष आर्थिक क्षेत्रों के लिए एक विशेष प्रदर्शनी क्षेत्र भी शामिल है, जिसमें ब्रिक्स देशों के 10 से अधिक विशेष आर्थिक क्षेत्रों को प्रदर्शित किया गया है और ब्रिक्स ढांचे के भीतर व्यावहारिक सहयोग को व्यापक रूप से दर्शाया गया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 Sept 2026 2:46 PM IST












