हादसा: कुकर फटने से पानीपुरी विक्रेता झुलसा, 50 फीसदी जला, मेयो अस्पाताल लेकर पहुंचे तो पता चला बर्न विभाग है बंद

कुकर फटने से पानीपुरी विक्रेता झुलसा, 50 फीसदी जला, मेयो अस्पाताल लेकर पहुंचे तो पता चला बर्न विभाग है बंद
  • आलू उबालते समय तेज धमाके के साथ फटा कुकर
  • परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, बर्न विभाग बंद होने से निजी अस्पताल में उपचार
  • पांचपावली थाना क्षेत्र के कलीदास पाली के घर में हुआ हादसा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पांचपावली पुलिस थाना क्षेत्र के कलीदास पाली सोमवार सुबह खाना बनाते समय हादसे का शिकार हो गए। कलीदास पाली पानीपुरी यानी फुलकी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह उनके घर में करीब 8 किलो क्षमता वाले कुकर में आलू उबाले जा रहे थे। हादसे के समय सुबह का वक्त था और परिवार के अधिकांश सदस्य मंदिर गए हुए थे।

इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ कुकर फट गया। कुकर फटने की आवाज सुनकर घर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद कलीदास पाली किसी तरह रसोई से बाहर आए और उन्होंने अपने भतीजे को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए मयूर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में जांच के दौरान परिजनों को बताया गया कि फिलहाल वहां बर्न विभाग बंद है। इसके बाद कलीदास पाली को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुकर फटने से कलीदास पाली का शरीर करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच कर रही है

Created On :   28 Sept 2026 5:58 PM IST

Tags

Next Story