बढ़ेगी रोजगार क्षमता: अर्थशास्त्र की पढ़ाई के साथ उद्योगों में अप्रेंटिसशिप, नागपुर विद्यापीठ का औद्योगिक विकास संघ के साथ करार

अर्थशास्त्र की पढ़ाई के साथ उद्योगों में अप्रेंटिसशिप, नागपुर विद्यापीठ का औद्योगिक विकास संघ के साथ करार
  • शैक्षणिक ज्ञान के साथ कार्यस्थल आधारित कौशल प्रशिक्षण पर जोर
  • अंतिम वर्ष में सशुल्क अप्रेंटिसशिप का भी अवसर
  • अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों को उद्योगों में मिलेगा प्रत्यक्ष कार्य अनुभव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ ने औद्योगिक विकास संघ के साथ समझौता किया है। इसके तहत अर्थशास्त्र विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीए (अर्थशास्त्र) अप्रेंटिसशिप-एम्बेडेड पदवी अभ्यासक्रम शुरू किया गया है। इस अभ्यासक्रम के विद्यार्थियों को उद्योगों में प्रत्यक्ष काम का अनुभव और कार्यस्थल आधारित कौशल प्रशिक्षण मिलेगा। अंतिम वर्ष में विद्यार्थियों को सशुल्क अप्रेंटिसशिप का अवसर भी दिया जाएगा।

जमनालाल बजाज प्रशासनिक भवन में हुए समझौते पर विद्यापीठ की ओर से कुलसचिव डॉ. विजय खंडाल ने हस्ताक्षर किए। कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में औद्योगिक विकास संघ के अध्यक्ष आशिष काले, सचिव डॉ. विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रा. राजेश बागड़ी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. कपिल चंद्रायन उपस्थित थे।

कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर ने कहा कि इस समझौते से कक्षा में होने वाली पढ़ाई और उद्योगों की जरूरतों के बीच सीधा संबंध स्थापित होगा। इससे विद्यार्थियों को कार्य अनुभव हासिल करने के साथ ही कॉरपोरेट क्षेत्र की कार्यप्रणाली समझने और व्यावसायिक कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी।

Created On :   28 Sept 2026 5:04 PM IST

Tags

Next Story