- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 9 अक्टूबर से नागपुर-पुणे के बीच नई...
हवाई सेवा: 9 अक्टूबर से नागपुर-पुणे के बीच नई उड़ान, करीब एक साल बाद सेवा बहाल

डिजिटल डेस्क, नागपुर. नागपुर से पुणे जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। स्टार एयर 9 अक्टूबर से नागपुर-पुणे के बीच सीधी उड़ान सेवा दोबारा शुरू करने जा रही है। एयरलाइन सप्ताह में चार दिन इस रूट पर विमान संचालित करेगी।
यह भी पढ़े -पीड़ितों को सरकारी फैसले के मुताबिक रियायतें, संबंधित विभागों के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द
पुणे से रात में, नागपुर से सुबह उड़ान : पुणे से नागपुर के लिए एस5254 उड़ान शुक्रवार और रविवार को रात 8:35 बजे रवाना होगी और रात 10:05 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहीं नागपुर से पुणे के लिए एस 5253 उड़ान सोमवार और शनिवार को सुबह 6:45 बजे रवाना होगी और 8:15 बजे पुणे पहुंचेगी। इस सेवा का शुरुआती किराया 6,799 रुपए रखा गया है।
यह भी पढ़े -विवादो में प्रोजेक्ट- रिवरसाइड लाइफ के नाम पर प्लॉटों की मार्केटिंग, मौके पर नदी में नहीं मिला पानी
इंडिगो के बाद स्टार एयर का विकल्प : फिलहाल नागपुर-पुणे के बीच इंडिगो की नॉन-स्टॉप उड़ानें संचालित हो रही हैं। दोनों शहरों के बीच रोजाना 6 उड़ानें संचालित होती हैं। हवाई दूरी करीब 607 किमी है। उड़ान में लगभग 1 घंटा 15 मिनट लगते हैं। नई सेवा से कारोबार, नौकरी और शिक्षा के सिलसिले में आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
नागपुर-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट रद्द, परेशानी
दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई6573 शनिवार को रद्द कर दी गई। यह उड़ान रात 9.20 बजे नागपुर से रवाना होकर रात 11 बजे दिल्ली पहुंचने वाली थी। वही, गोवा से नागपुर आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई6933 भी निर्धारित समय से करीब 1 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना हुई। यह दोपहर 2.45 बजे के बजाय शाम 4.01 बजे गोवा से रवाना हुई और शाम 5.17 बजे नागपुर पहुंची। नागपुर से गोवा जाने वाली 6ई 6934 भी करीब 53 मिनट देरी से चली। इसे शाम 4.55 बजे रवाना होना था, लेकिन यह शाम 6.08 बजे रवाना हुई और रात 7.21 बजे गोवा पहुंची।
Created On :   27 Sept 2026 8:36 PM IST












