बंपर वोटिंग पर बोले भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष, यह बदलाव का चुनाव है
खड़गपुर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की जनता की ओर से बढ़-चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लेने पर खड़गपुर सदर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह बदलाव का चुनाव है। मतदान 90 प्रतिशत से ऊपर जाएगा। जिन लोगों के नाम एसआईआर के बाद सूची में आए हैं, उन्हें लगता है कि उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, और वे ऐसा कर भी रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है।
टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से कथित हमलों के मामले को लेकर दिलीप घोष ने कहा कि ऐसा होता रहता है। पहले ऐसी घटनाएं ज्यादा होती थीं, लेकिन इस बार कम है। चुनाव आयोग ने कड़े कदम उठाए और मतदान को संपन्न कराया।
अलीपुरद्वार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार परितोष दास ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि गांव में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग चल रही है। गांव का हर कोई वोट डालने के लिए उत्सुक है। उनके मन में गुस्सा है। सभी राज्य आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हमारा राज्य पीछे चला गया है। चुनाव का इंतजाम बहुत अच्छा है और हम खुश हैं। पहला चरण सफल रहा है।
बालुरघाट के एक शख्स ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बालुरघाट में वोटिंग बहुत शांतिपूर्ण हुई। मैंने भी अपना वोट डाल दिया है। पिछली बार के मुकाबले इस बार सड़कों पर ई-रिक्शा और बाइक कम दिखी। इस बार पुलिस और केंद्रीय बलों समेत सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी है, और कोई दिक्कत नहीं है।
पश्चिम मेदिनीपुर के एक शख्स ने कहा कि चुनाव ठीक से चल रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और कोई दिक्कत नहीं है। पूर्वी मेदिनीपुर के एक व्यक्ति ने कहा कि यहां कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन ईवीएम मशीन थोड़ी धीमी चल रही है। इसके अलावा, यहां कोई और समस्या या गड़बड़ी नहीं है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   23 April 2026 7:09 PM IST












