कनाडा से जुड़े 'लेक ओंटारियो' का नाम बदलना चाहते हैं ट्रंप

कनाडा से जुड़े लेक ओंटारियो का नाम बदलना चाहते हैं ट्रंप
कनाडा से तल्ख होते रिश्तों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया ऐलान किया है। हमेशा की तरह अपनी मंशा ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर की है। उन्होंने कहा है कि वो कनाडा से जुड़ी झील का नाम बदलने का विचार कर रहे हैं।

वाशिंगटन, 25 अगस्त (आईएएनएस)। कनाडा से तल्ख होते रिश्तों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया ऐलान किया है। हमेशा की तरह अपनी मंशा ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर की है। उन्होंने कहा है कि वो कनाडा से जुड़ी झील का नाम बदलने का विचार कर रहे हैं।

ट्रंप ने लिखा, "अमेरिका, 'लेक ओंटारियो' का नाम बदलकर 'लेक अमेरिका' करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है, क्योंकि हमें उम्मीद नहीं है कि हम आगे ओंटारियो के साथ ज्यादा व्यापार करेंगे।"

लेक ओंटारियो अमेरिका और कनाडा को जोड़ता भी है। ट्रंप का यह बयान दोनों पड़ोसियों के बीच टैरिफ को लेकर मचे घमासान के बीच आया है। अमेरिका और कनाडा ने एक-दूसरे पर 50-50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है।

लेक ओंटारिया का नाम बदलने का 'विचार' सिर्फ ट्रंप ने रखा है लेकिन इसे लेकर आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। वैसे ये पहली बार नहीं है कि ट्रंप ऐसा करने का सोच रहे हों। पिछले साल जनवरी 2025 में भी उन्होंने अमेरिकी सरकारी दस्तावेजों में ‘गल्फ ऑफ मेक्सिको’ को ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ कहने का फरमान जारी किया था। हालांकि, उस फैसले को अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली थी।

लेक ओंटारियो उत्तरी अमेरिका के पांच बड़े लेक्स (झीलों) में से एक है। इसका उत्तरी किनारा कनाडा के ओंटारियो प्रांत और दक्षिणी अमेरिका के न्यूयॉर्क से जुड़ा है।

दोनों देशों के लिए ये उपयोगी झील है। इससे दोनों को ही पीने का पानी मिलता है, सामान की आवाजाही होती है, और मछली पालन के साथ ही पर्यटन के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण है।

लेक ओंटारियो डॉट ओआरजी पर मिली जानकारी के अनुसार झील सेंट लॉरेंस नदी के जरिए अटलांटिक महासागर से जुड़ती है। खास बात ये है कि झील की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिका और कनाडा दोनों पर है।

'नेशनल म्यूजियम ऑफ ग्रेट लेक्स' के अनुसार, ‘ओंटारियो’ नाम मूलनिवासी ह्यूरॉन लोगों की भाषा से आया माना जाता है। इसका अर्थ ‘खूबसूरत झील’ होता है। इसी से कनाडा के ओंटारियो राज्य का नाम भी पड़ा।

यूरोपीय मानचित्रों में यह नाम 17वीं सदी से दिखाई देने लगा था। जिसका मतलब स्पष्ट है कि ‘ओंटारियो’ नाम नया नहीं बल्कि सदियों पुराना है। एक दिलचस्प बात यह भी है कि सतह के क्षेत्रफल के हिसाब से लेक ओंटारियो 'ग्रेट लेक्स' में सबसे छोटी झील है, जो लगभग 7,340 वर्ग मील (19,000 वर्ग किलोमीटर) में फैली हुई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Aug 2026 6:53 PM IST

Tags

Next Story