कैंसर पीड़‍ित बच्‍चों के अस्‍पताल के पास हमले करना अमेर‍िका की कायरता का प्रमाण इस्माइल बाघेई

कैंसर पीड़‍ित बच्‍चों के अस्‍पताल के पास हमले करना अमेर‍िका की कायरता का प्रमाण  इस्माइल बाघेई
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर कायराना हमले का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा क‍ि कैंसर से पीड़‍ित बच्‍चों के अस्‍पताल के पास हमला करना युद्ध अपराध है। बाघेई ने बताया क‍ि हमले के बाद अहवाज स्थित बच्चों के कैंसर अस्पताल को खाली कराना पड़ा।

नई द‍िल्‍ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर कायराना हमले का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा क‍ि कैंसर से पीड़‍ित बच्‍चों के अस्‍पताल के पास हमला करना युद्ध अपराध है। बाघेई ने बताया क‍ि हमले के बाद अहवाज स्थित बच्चों के कैंसर अस्पताल को खाली कराना पड़ा।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर ल‍िखा, "अहवाज में बच्चों के कैंसर के इलाज के एक केंद्र, शहीद बकाई अस्पताल को बुधवार रात खाली कराना पड़ा क्योंकि अमेरिका ने पास के एक स्थान पर हमला किया। यह बर्बर हमला स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी इमारतों पर इजरायल के हमलों की याद दिलाता है। यह हमला अस्पताल में भर्ती बच्चों के लिए भारी तकलीफ और डर का कारण बना। इसके चलते कीमोथेरेपी करा रहे 211 बच्चों को तुरंत अस्पताल से सुरक्षित जगह ले जाना पड़ा।"

बघेई ने कहा क‍ि यह हमला अपनी ज‍िंदगी के लिए बहादुरी से लड़ रहे मासूम बच्चों के खिलाफ किया गया एक कायराना युद्ध अपराध है। उन्‍होंने कहा क‍ि जो लोग हर समय मानवाधिकारों की बातें करते हैं लेकिन अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को निशाना बनाए जाने पर जानबूझकर चुप रहते हैं, उन्होंने अपनी बची-खुची नैतिक विश्वसनीयता भी खो दी है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने गुरुवार सुबह (भारतीय समयानुसार) कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर स्थानीय समयानुसार बुधवार को 90 मिनट तक ताबड़तोड़ हमले किए।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हमले की जानकारी साझा करते हुए लिखा, "दोपहर तीन बजे (स्थानीय समय) पर अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हमलों की दूसरी लहर के लिए ऑपरेशन शुरू किया। हमले ईरानी सैन्य क्षमताओं को टारगेट कर रहे हैं, जिनका इस्तेमाल होर्मुज स्ट्रेट से आसानी से गुजरने वाले जहाजों को धमकाने के लिए किया जाता है।"

हालांकि, ईरान ने भी अमेरिकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। ईरान खाड़ी देशों में अमेरिकी संपत्तियों और बेसों को निशाना बना रहा है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बुधवार को कहा कि उसने बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए, जिसमें उनके सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरक्राफ्ट शेल्टर, खास कमांड सेंटर और रणनीतिक ड्रोन पर हमला किया गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 July 2026 5:21 PM IST

Tags

Next Story