सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 64 वर्ष वालों के लिए नौकरी कई पदों पर आवेदन शुरू, 9 जून तक भरें फॉर्म

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 64 वर्ष वालों के लिए नौकरी कई पदों पर आवेदन शुरू, 9 जून तक भरें फॉर्म
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने संविदा के आधार पर काउंसलर एफएलसीसी (वित्तीय साक्षरता और ऋण परामर्श) केंद्र जबलपुर, फैकल्टी, अटेंडर और वॉचमैन सह माली के 1-1 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भोपाल, 21 मई (आईएएनएस)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने संविदा के आधार पर काउंसलर एफएलसीसी (वित्तीय साक्षरता और ऋण परामर्श) केंद्र जबलपुर, फैकल्टी, अटेंडर और वॉचमैन सह माली के 1-1 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी इन 4 रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय अंतिम तिथि के दोपहर 3 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार किसी भी विषय में ग्रेजुएशन, कंप्यूटर का ज्ञान और एमएस ऑफिस की जानकारी, मैट्रिक उत्तीर्ण, सातवीं कक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु फैकल्टी, अटेंडर और वॉचमैन सह माली पद के लिए 22 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, काउंसलर एफएलसीसी जबलपुर पद के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 46 वर्ष और अधिकतम आयु 64 वर्ष तय की गई है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 12,000 से 30,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'क्षेत्रीय प्रबंधक/सह-अध्यक्ष, जिला स्तरीय आरएसईटीआई सलाहकार समिति (डीएलआरएसी), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय-जबलपुर, साउथ एवेन्यू मॉल के सामने, पोलिपाथर, ग्वारिघाट रोड-जबलपुर (मध्य प्रदेश) पिन-482008' पते पर डाक कर दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 May 2026 9:54 PM IST

Tags

Next Story