उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों ने लगाए 'हर हर महादेव' और 'ऊं नमः शिवाय' के जयकारे

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों ने लगाए हर हर महादेव और ऊं नमः शिवाय के जयकारे
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर मंगलवार को बारह ज्योतिर्लिंग में से एक महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से भक्तों का सैलाब उमड़ता दिखाई दिया। सुबह के दौरान बाबा के दिव्य शृंगार और विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती देखने के लिए श्रद्धालु देर रात से लंबी कतारों में लगे हुए थे। वे बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन करने और उनकी भस्म आरती देखने के लिए उतावले नजर आ रहे थे।

उज्जैन, 24 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर मंगलवार को बारह ज्योतिर्लिंग में से एक महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से भक्तों का सैलाब उमड़ता दिखाई दिया। सुबह के दौरान बाबा के दिव्य शृंगार और विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती देखने के लिए श्रद्धालु देर रात से लंबी कतारों में लगे हुए थे। वे बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन करने और उनकी भस्म आरती देखने के लिए उतावले नजर आ रहे थे।

परंपरा के अनुसार, सुबह भोर में सबसे पहले बाबा महाकाल मंदिर के पट खुले। सुबह-सुबह ही कई सारे श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल होते हुए दिखाई दिए। उन्होंने सुबह-सुबह भगवान के दर्शन किए और पवित्र पूजा विधियों को देखा।

यह आरती महाकाल मंदिर की सबसे विशेष और पवित्र परंपरा का हिस्सा मानी जाती है। भक्तों ने बड़ी श्रद्धा से भगवान के दर्शन किए और आरती के दौरान पूजा विधि को बड़े मन से देखा। यह आरती महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा करवाई जाती है।

मंदिर के पट खुलने के बाद गर्भगृह में पूजा शुरू हुई। इसके बाद पंचामृत से अभिषेक किया गया, जिसमें शुद्ध दूध, ताजा दही, देसी घी, शक्कर, शहद और विभिन्न फलों के रस का मिश्रण शामिल था। अभिषेक के बाद भस्म आरती का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बाबा को भस्म चढ़ाई गई और आरती उतारी गई। इसमें बाबा निराकार से साकार रूप में अपने भक्तों को दर्शन देते हैं।

हर कोई बाबा महाकाल के दर्शन करने और उनकी भस्म आरती देखने के लिए उतावला था। भस्म आरती के दौरान मंदिर का माहौल पूरी तरह भक्ति से भर गया। भक्तों ने 'हर हर महादेव' और 'ऊं नमः शिवाय' के जयकारे लगाए। भस्म आरती के दौरान बाबा को देखने की खुशी श्रद्धालुओं के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।

भस्म आरती के बाद महाकाल का दिव्य शृंगार देखने को मिला, जिसमें सबसे पहले बाबा को चंदन से शृंगार किया गया व माथे पर चंद्रमा सुसज्जित किया गया और नवीन मुकुट पहनाकर बाबा को फूलों की माला अर्पित की गई। इसके बाद महाकाल की कपूर आरती होती है और उसके बाद उन्हें भोग लगाया जाता है। हर दिन बाबा का शृंगार अलग-अलग तरीके से किया जाता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2026 8:58 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story