छत्तीसगढ़ महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा ले जा रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़  महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा ले जा रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर नाकाबंदी लगाकर जांच की गई, जिसमें दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ले जाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा समेत 18 लाख से अधिक की जब्ती की है।

महासमुंद, 24 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर नाकाबंदी लगाकर जांच की गई, जिसमें दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ले जाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा समेत 18 लाख से अधिक की जब्ती की है।

पुलिस ने बताया कि 22 मार्च को गुजरात के रहने वाले विजय सोलंकी (44 वर्ष) और रमेश खेराड़ा (43 वर्ष) एक सफेद रंग की ईको कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जा रहे थे। दोनों को वाहन रोककर तलाशी लेने पर दो अलग-अलग थैलों में रखे कुल 22.890 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसकी बाजार कीमत लगभग 11 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है।

सिर्फ गांजा ही नहीं, बल्कि परिवहन में प्रयुक्त सफेद ईको कार, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये है और दो मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 10,000 रुपये है, बरामद किए हैं। इस तरह पुलिस ने कुल 18,54,500 रुपये के माल-सामान की जब्ती की है। इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस ने आरोपियों और जब्त संपत्ति को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि विजय सोलंकी, पिता करसन भाई, निवासी विश्वकर्मा सोसायटी, विशाल नगर, थाना बरासा, जिला सूरत (गुजरात) और रमेश खेराड़ा, पिता पुरूषोत्तम खेराड़ा, निवासी नानीमाल बापा सीताराम चौक, थाना पालीयना, जिला भावनगर (गुजरात) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि अब आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि इससे जुड़े अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा सके। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन पर कितने और कहां-कहां मामले दर्ज हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2026 12:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story