छांगछुन शीतकालीन यूनिवर्सियाड के लिए मशाल और पदक का अनावरण किया गया

छांगछुन शीतकालीन यूनिवर्सियाड के लिए मशाल और पदक का अनावरण किया गया
चीन के छांगछुन में आयोजित होने वाले 33वें शीतकालीन यूनिवर्सियाड के शुरू होने में 100 दिन शेष रह गए हैं, और खेलों की मशाल का आधिकारिक तौर पर अनावरण किया गया और इसे 'जी श्यांग' नाम दिया गया।

बीजिंग, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के छांगछुन में आयोजित होने वाले 33वें शीतकालीन यूनिवर्सियाड के शुरू होने में 100 दिन शेष रह गए हैं, और खेलों की मशाल का आधिकारिक तौर पर अनावरण किया गया और इसे 'जी श्यांग' नाम दिया गया।

'जी श्यांग' का अर्थ है 'शुभता और सुगम यात्रा, ऊंचाइयों को छूना' और यह कॉलेज के एथलीटों द्वारा अपने सपनों को साकार करने और इस आयोजन के सफल समापन का प्रतीक है। मशाल का डिजाइन शीतकालीन खेल आयोजनों की विशेषताओं और शहर की सांस्कृतिक विरासत को बारीकी से दर्शाता है। यह मशाल 711 मिलीमीटर ऊंची है, जो छांगछुन शहर की 711 मीटर की अधिकतम ऊंचाई को दर्शाती है।

ठीक उसी दिन में इस शीतकालीन यूनिवर्सियाड के पदकों की आधिकारिक घोषणा की गयी। छांगछुन शीतकालीन यूनिवर्सियाड के पदकों का नाम 'जिमेंग' (शुभ सपना) रखा गया है, जो यूनिवर्सियाड के नारे 'बर्फ और हिम में सपनों का पीछा करना, युवा बने रहना' के अनुरूप है, और युवा एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने और मैदान पर उन्हें साकार करने के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करता है।

पदक के डिजाइन में पारंपरिक चीनी संस्कृति के तत्व, बर्फ और हिम खेलों की विशेषताएं, छांगछुन की क्षेत्रीय विशेषताएं और डिजिटल नवाचार प्रौद्योगिकी शामिल हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Oct 2026 9:58 PM IST

Tags

Next Story