चीन और वियतनाम दसवें सीमा रक्षा मैत्री आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन करेंगे

चीन और वियतनाम दसवें सीमा रक्षा मैत्री आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन करेंगे
मध्य मार्च में, चीन-वियतनाम सीमा रक्षा मैत्री आदान-प्रदान कार्यक्रम का दसवां आयोजन चीन के ग्वांग्शी जुआंग स्वायत्त प्रदेश और वियतनाम के क्वांग निन्ह प्रांत के संबंधित क्षेत्रों, बंदरगाहों और बेइबू खाड़ी में किया जाएगा।

बीजिंग, 15 मार्च (आईएएनएस)। मध्य मार्च में, चीन-वियतनाम सीमा रक्षा मैत्री आदान-प्रदान कार्यक्रम का दसवां आयोजन चीन के ग्वांग्शी जुआंग स्वायत्त प्रदेश और वियतनाम के क्वांग निन्ह प्रांत के संबंधित क्षेत्रों, बंदरगाहों और बेइबू खाड़ी में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के दौरान, दोनों पक्ष संयुक्त नौसैनिक गश्त और संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास, सीमा चिकित्सा सेवाएं, सीमावर्ती सैन्य कर्मियों और नागरिकों के बीच सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का आयोजन करेंगे, साथ ही चीन-वियतनाम क्रांति के शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

यह कार्यक्रम दोनों देशों और उनकी सेनाओं के बीच पारंपरिक मित्रता को और मजबूत करेगा, दोनों सेनाओं के सभी स्तरों के कर्मियों के बीच आपसी विश्वास और आदान-प्रदान को सुदृढ़ करेगा, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करेगा और सीमा सुरक्षा और संबंधित जलक्षेत्रों की रक्षा करने की उनकी संयुक्त क्षमता में सुधार करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 March 2026 5:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story