चीन का लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों में वृद्धि हासिल करना लक्ष्य

चीन का लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों में वृद्धि हासिल करना लक्ष्य
चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सहित दस विभागों ने "लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों के विकास को बढ़ावा देने के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना" जारी की।

बीजिंग, 4 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सहित दस विभागों ने "लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों के विकास को बढ़ावा देने के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना" जारी की।

इसमें प्रस्ताव है कि 2030 तक, चीन में लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों के समग्र विकास में मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों तरह से सुधार होगा, जिसमें 22,000 विशिष्ट एवं नवोन्मेषी उद्यम, लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों के लिए 600 राष्ट्रीय स्तर के विशिष्ट औद्योगिक समूह और लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों के लिए विविध वित्त पोषण चैनलों का और अधिक विस्तार शामिल होगा।

लघु एवं मध्यम आकार के उद्यम (एसएमई) नवाचार को बढ़ावा देने, रोजगार को प्रोत्साहित करने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान में, लघु एवं मध्यम उद्यमों को अपने विकास में रणनीतिक अवसरों के साथ-साथ जोखिम और चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

इस योजना का उद्देश्य लघु एवं मध्यम उद्यमों की नवाचार क्षमता, उद्यमिता और रचनात्मकता को पूर्णतः उजागर करना तथा उनके विशिष्ट, परिष्कृत और नवोन्मेषी विकास को बढ़ावा देना है।

इस योजना में प्रस्ताव है कि 2030 तक चीन में एक निर्धारित आकार से ऊपर के छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों की प्रति व्यक्ति परिचालन आय में संचयी रूप से लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त, योजना में सात विशेष परियोजनाएं या कार्यवाहियां शामिल हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Sept 2026 8:10 PM IST

Tags

Next Story