चीन ने अक्षय ऊर्जा के विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना बनाई

चीन ने अक्षय ऊर्जा के विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना बनाई
चीनी राष्ट्रीय विकास व सुधार आयोग और राष्ट्रीय ऊर्जा ब्यूरो ने हाल में संयुक्त रूप से अक्षय ऊर्जा के विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना जारी की। इसमें ऊर्जा के वितरण और औद्योगिक नवाचार आदि में कई कार्य निर्धारित किए गए।

बीजिंग, 23 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय विकास व सुधार आयोग और राष्ट्रीय ऊर्जा ब्यूरो ने हाल में संयुक्त रूप से अक्षय ऊर्जा के विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना जारी की। इसमें ऊर्जा के वितरण और औद्योगिक नवाचार आदि में कई कार्य निर्धारित किए गए।

योजना में कहा गया है कि पश्चिमोत्तर, उत्तरी व पूर्वोत्तर चीन में स्थित राष्ट्र स्तरीय पवन ऊर्जा व फोटोवोल्टिक बिजली उत्पादन के एकीकृत विकास आधार, अपतटीय पवन ऊर्जा और जलविद्युत, पवन ऊर्जा व फोटोवोल्टिक के एकीकृत व वितरित नवीन ऊर्जा के वितरण में सुधार किया जाएगा।

15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान पश्चिमोत्तर, उत्तरी व पूर्वोत्तर चीन में स्थित राष्ट्र स्तरीय पवन ऊर्जा व फोटोवोल्टिक बिजली उत्पादन के एकीकृत विकास आधार में 37 करोड़ किलोवाट से ज्यादा नई स्थापित क्षमता बढ़ाई जाएगी। पूरे देश में शुरू की गई नई अपतटीय पवन ऊर्जा का पैमाना लगभग 10 करोड़ किलोवाट तक पहुंचेगा।

अक्षय ऊर्जा के गैर-विद्युत उपयोग में सफलता प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। बायोमास ऊर्जा का विविध व कुशल उपयोग बढ़ाया जाएगा और व्यापक रूप से अक्षय ऊर्जा की खपत का स्तर उन्नत किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 July 2026 7:37 PM IST

Tags

Next Story