चीन उच्च-स्तरीय तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा चीनी विदेश मंत्रालय

चीन उच्च-स्तरीय तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा  चीनी विदेश मंत्रालय
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने गुरुवार को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चीनी सरकार ने हमेशा तकनीकी नवाचार को राष्ट्रीय विकास के केंद्र में रखा है। ‘14वीं पंचवर्षीय योजना’ (2021–2025) के दौरान चीन ने नई ऊर्जा वाहनों, एआई मॉडल, क्वांटम तकनीक और जीवविज्ञान जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण मौलिक नवाचार हासिल किए हैं, जो उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।

बीजिंग, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने गुरुवार को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चीनी सरकार ने हमेशा तकनीकी नवाचार को राष्ट्रीय विकास के केंद्र में रखा है। ‘14वीं पंचवर्षीय योजना’ (2021–2025) के दौरान चीन ने नई ऊर्जा वाहनों, एआई मॉडल, क्वांटम तकनीक और जीवविज्ञान जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण मौलिक नवाचार हासिल किए हैं, जो उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।

माओ निंग ने कहा कि चीन का तकनीकी नवाचार खुले सहयोग के प्रति प्रतिबद्ध है। पिछले सप्ताह चीन ने दुनिया भर के देशों के लिए फास्ट टेलीस्कोप और ‘फनतोउचे’ (स्ट्राइवर) नामक पूर्ण समुद्री गहराई के लिए मानवयुक्त सबमर्सिबल सहित 10 प्रमुख वैज्ञानिक बुनियादी ढांचों तक पहुंच देने की घोषणा की। यह कदम स्वदेशी तकनीकी उपलब्धियों को वैश्विक सार्वजनिक संसाधनों में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने आगे कहा कि ‘15वीं पंचवर्षीय योजना’ (2026–2030) को ध्यान में रखते हुए चीन उच्च-स्तरीय तकनीकी आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगा। साथ ही, नवाचार के जरिए नई उत्पादन क्षमता विकसित की जाएगी, मूल अनुसंधान को सुदृढ़ किया जाएगा, औद्योगिक रूपांतरण में तेजी लाई जाएगी और प्रौद्योगिकी साझाकरण के माध्यम से वैश्विक साझा विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 9:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story