वर्षों पहले रितेश ने देखा था 'छत्रपति शिवाजी' पर फिल्म बनाने का सपना, अभिषेक ने सुनाया 'भाई' का किस्सा

वर्षों पहले रितेश ने देखा था छत्रपति शिवाजी पर फिल्म बनाने का सपना, अभिषेक ने सुनाया भाई का किस्सा
अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी पहली मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के जरिए मराठी सिनेमा में डेब्यू करने को तैयार हैं। मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज की इस फिल्म में अभिषेक संभाजी शाहजी भोसले का दमदार रोल निभाते नजर आएंगे।

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी पहली मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के जरिए मराठी सिनेमा में डेब्यू करने को तैयार हैं। मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज की इस फिल्म में अभिषेक संभाजी शाहजी भोसले का दमदार रोल निभाते नजर आएंगे।

फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है। अभिषेक बच्चन ने बताया कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक खास अनुभव है। उन्होंने कहा, “रितेश देशमुख, जिन्हें मैं अपना भाई मानता हूं, इस फिल्म का सपना बहुत सालों से देख रहे थे। करीब 25 साल पहले जब मैं लातूर में फिल्म ‘जमीन’ की शूटिंग कर रहा था, तब रितेश पहली बार मिले थे। उसी समय उन्होंने मुझे बताया था कि वह एक दिन छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाना चाहते हैं।”

अभिषेक ने आगे कहा कि रितेश देशमुख इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं और यह मराठी सिनेमा के लिए एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा, “रितेश ने अपनी पिछली फिल्म में साबित कर दिया है कि वह कितने बेहतरीन निर्देशक हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि ‘राजा शिवाजी’ मराठी सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। इस फिल्म का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।”

फिल्म का टीजर रिलीज होते ही दर्शकों ने इसकी भव्यता, एक्शन और वीरता की तारीफ की है। टीजर में अभिषेक बच्चन एक योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं, जो अपने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ खड़े नजर आएंगे।

राजा शिवाजी में रितेश देशमुख के साथ अभिषेक बच्चन के अलावा संजय दत्त, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत और स्वराज्य की स्थापना की भव्य कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने वाली फिल्म का संगीत अजय-अतुल ने दिया है। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले ज्योति देशपांडे व जेनेलिया देशमुख ने फिल्म का निर्माण किया है।

राजा शिवाजी 1 मई को मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 9:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story