वांग यी ने मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के अनुसंधान केंद्र का दौरा किया
बीजिंग, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के अनुसंधान केंद्र का दौरा किया और इस केंद्र और चीन के विदेश मामलों के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।
चीनी विदेश मंत्रालय की सीपीसी समिति के सचिव छी यू और उप विदेश मंत्री मियाओ डेयू भी इस दौरे में शामिल हैं।
अपने भाषण में वांग यी ने अनुसंधान केंद्र की स्थापना के बाद से एक वर्ष में हुई प्रगति की पूरी तरह से पुष्टि की और कहा कि इस अनुसंधान केंद्र की स्थापना और निर्माण सीपीसी केंद्रीय समिति द्वारा राजनयिक मोर्चे को सौंपा गया एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्य है।
सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग, शिक्षा मंत्रालय और अन्य विभागों की देखरेख और मार्गदर्शन व चीनी विदेश मंत्रालय की सीपीसी समिति के नेतृत्व में, अनुसंधान केंद्र का निर्माण व्यवस्थित और ठोस तरीके से किया गया है, जिससे अकादमिक अनुसंधान, नीतिगत सलाह, बाहरी प्रचार और प्रतिभा प्रशिक्षण का 'फोर-इन-वन' कार्य पैटर्न तैयार हुआ है और इसने पहले ही अच्छी शुरुआत कर ली है।
वांग यी ने इस बात पर जोर दिया कि अनुसंधान केंद्र को हमेशा अपने मिशन को ध्यान में रखना चाहिए, महासचिव शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की प्रमुख मूल अवधारणा का अध्ययन और प्रचार करना चाहिए, सीपीसी के नवोन्मेषी सिद्धांतों के अनुसंधान, व्याख्या और प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 April 2026 9:36 PM IST












