हांगकांग परिवार और महिला विकास शिखर सम्मेलन आयोजित

हांगकांग परिवार और महिला विकास शिखर सम्मेलन आयोजित
वर्ष 2026 हांगकांग परिवार और महिला विकास शिखर सम्मेलन 31 मार्च को चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित हुआ। स्टेट कौंसुलर और अखिल चीन महिला संघ की अध्यक्ष शन यीछिन ने उद्घाटन समारोह में भाषण दिया।

बीजिंग, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ष 2026 हांगकांग परिवार और महिला विकास शिखर सम्मेलन 31 मार्च को चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित हुआ। स्टेट कौंसुलर और अखिल चीन महिला संघ की अध्यक्ष शन यीछिन ने उद्घाटन समारोह में भाषण दिया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग हांगकांग के विकास पर ध्यान देते हैं और विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के कार्य पर बड़ी उम्मीद रखते हैं। हांगकांग सरकार ने शी चिनफिंग के अहम निर्देश और केंद्र सरकार की नीति लागू कर विकास में प्रगति हासिल की। हांगकांग की महिलाएं हांगकांग में समृद्धि और स्थिरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं।

शन यीछिन ने कहा कि वर्तमान शिखर सम्मेलन का आयोजन न सिर्फ वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन की भावना की सक्रिय प्रतिक्रिया है, बल्कि हांगकांग में महिला कार्य का विकास और परिवार का निर्माण बढ़ाने की व्यवहारिक कार्रवाई भी है। आशा है कि हांगकांग सरकार महिलाओं और परिवारों की भलाई मजबूत कर चीन और विदेशों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने के साथ चीनी शैली के आधुनिकीकरण की नई यात्रा में सक्रियता से भाग लेगी। अखिल चीन महिला संघ हमेशा की तरह हांगकांग में महिला कार्य के विकास और परिवारों के निर्माण का समर्थन करता रहेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 9:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story