2026 मकाओ अंतर्राष्ट्रीय परेड का आयोजन भव्य तरीके से किया गया
बीजिंग, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल ही में “2026 मकाओ अंतर्राष्ट्रीय परेड” का आयोजन चीन के मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में किया गया। "प्रेम, शांति और सांस्कृतिक एकीकरण" की अवधारणा का पालन करते हुए, "समुद्री रेशम मार्ग: सांस्कृतिक मिलन" विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कला जगत की जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं।
शानदार वेशभूषा और जीवंत गायन एवं नृत्य के साथ, इस कार्यक्रम ने समुद्री रेशम मार्ग के चौराहे के रूप में मकाओ के अनूठे शहरी आकर्षण को प्रदर्शित किया, जो "चीनी संस्कृति को मुख्यधारा मानते हुए विविध संस्कृतियों के सह-अस्तित्व के साथ आदान-प्रदान और सहयोग के आधार" के रूप में मकाओ की भूमिका को दर्शाता है और एक जीवंत "सांस्कृतिक मकाओ" के निर्माण में योगदान देता है।
भव्य परेड के शानदार प्रदर्शनों को जारी रखने के लिए, "अधिक संस्कृति, अधिक खुशी" कार्यक्रम के तहत 4 अप्रैल को तीन और सामुदायिक प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें "मकाओ भारतीय संस्कृति और स्वास्थ्य संघ", "मकाओ अंतर्राष्ट्रीय प्राच्य नृत्य संघ" और "मकाओ युवा स्ट्रीट डांस संघ" द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शन शामिल हैं। ये प्रदर्शन भारतीय, फिलिपिनो और स्थानीय स्ट्रीट डांस जैसी विविध सांस्कृतिक शैलियों को प्रदर्शित करेंगे, जिससे समुदाय में एक जीवंत और विविध सांस्कृतिक वातावरण का प्रसार होगा।
गौरतलब है कि 2011 में अपनी शुरुआत के बाद से अब अपने 12वें वर्ष में चल रही मकाओ अंतर्राष्ट्रीय परेड, मकाओ में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन बन गई है, जो दुनिया भर के पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी आकर्षित करती है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 April 2026 9:34 PM IST












