चीन-अमेरिका व्यापारिक संवाद से स्थिरता बढ़ी है चीनी वाणिज्य मंत्रालय
बीजिंग, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता हे यातोंग ने गुरुवार को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में चीन-अमेरिका आर्थिक व्यापारिक संबंध के बारे में संवाददाता के सवाल का जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की सहमति के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन और अमेरिका ने छह दौर की आर्थिक और व्यापार वार्ताओं के जरिए कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सहमति हासिल की है। इससे द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अधिक स्थिरता और निश्चितता आई है।
प्रवक्ता ने कहा कि तथ्य साफतौर पर दिखाते हैं कि आपसी सम्मान, समानता और संवाद-परामर्श ही मतभेदों को कम करने और समस्याओं का समाधान करने का सबसे बेहतर तरीका है। उन्होंने दोनों पक्षों से अपील की कि वे दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमतियों और अब तक हुए परामर्श के परिणामों को प्रभावी रूप से लागू करें। साथ ही, चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापार परामर्श तंत्र की भूमिका को और मजबूत किया जाए, संवाद और संपर्क बढ़ाया जाए, मतभेदों का संतुलित प्रबंधन किया जाए और व्यावहारिक सहयोग का विस्तार किया जाए, ताकि द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों का स्वस्थ, स्थिर और सतत विकास सुनिश्चित हो सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 April 2026 9:21 PM IST












