बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है उज्जवल दीपक

बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है उज्जवल दीपक
भाजपा नेता उज्जवल दीपक ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दावा किया है कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता ने मन बना लिया है।

रायपुर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता उज्जवल दीपक ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दावा किया है कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता ने मन बना लिया है।

रायपुर में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता उज्जवल दीपक ने कहा कि बंगाल में इस बार टीएमसी की सरकार नहीं बनेगी। बंगाल की जनता त्रस्त है। प्रदेश में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी।

ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वे हमेशा जनता को वोट डालने से रोकती हैं, उनकी पार्टी टीएमसी प्रदेश में हिंसा करती है। 15 साल से जनता उन्हें झेल रही है। लेकिन, अब टीएमसी का अंत होने वाला है।

उन्होंने कहा कि भले ही ममता बनर्जी कितना भी भ्रम फैलाए, इस बार भाजपा की सरकार बनना तय है।

नक्सलवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की जननी कांग्रेस पार्टी है और इसका पालन-पोषण भी कांग्रेस ने ही किया है। तमाम घटनाक्रम इस बात की ओर इशारा करते हैं कि कांग्रेस नक्सलियों का संरक्षण करती रही है। खालिस्तानियों का संरक्षण भी कांग्रेस पार्टी ही करती है।

भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा के दौरान ऐसे तत्वों को शामिल किया था जो भारत को तोड़ने की साजिश रचते थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व नेताओं ने कई बार बयान दिया है कि नक्सली हमारे भाई-बहन हैं।

केरल में राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान को हास्यस्पद बताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि बिहार को गरीब बनाने का काम लालू परिवार ने ही किया है। लालू राज में बिहार में जंगलराज था, दिन-दहाड़े किडनैपिंग होती थी, और युवाओं को रोजगार बेचा जाता था। तेजस्वी के पिता के कार्यकाल में चारा घोटाला हुआ था। तेजस्वी यादव के परिवार ने दशकों तक सत्ता संभाली। जब उनके पिता जेल गए तो मां ने कुर्सी संभाली।

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं जो भारत के हित में हैं। एक तरफ दूसरे देशों में जनता पर बोझ बढ़ रहा है, दूसरी तरफ भारत में जनता पर कोई बोझ नहीं है। हालांकि, कुछ समय के लिए हल्की परेशानी हुई थी। लेकिन, बाकी सब कुछ ठीक है। बांग्लादेश, पाकिस्तान और फिलिस्तीन में तेल संकट है। हमारे देश में एलपीजी का संकट नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा अनावश्यक पैनिक फैलाया जा रहा है। लेकिन जनता समझदार है, उन्हें पता है कि पीएम मोदी के रहते, हर समस्या का समाधान हो जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 9:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story