चीन उद्यम प्रतिनिधिमंडलों की विदेश यात्रा को बढ़ावा देगा

चीन उद्यम प्रतिनिधिमंडलों की विदेश यात्रा को बढ़ावा देगा
जटिल और चुनौतीपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यापार स्थिति का सामना करते हुए, चीन में राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन प्रणाली ने विदेशी व्यापार को स्थिर करने के अपने प्रयासों को और तेज कर दिया है।

बीजिंग, 31 मार्च (आईएएनएस)। जटिल और चुनौतीपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यापार स्थिति का सामना करते हुए, चीन में राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन प्रणाली ने विदेशी व्यापार को स्थिर करने के अपने प्रयासों को और तेज कर दिया है।

31 मार्च को, देश की राजधानी पेइचिंग में चीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद (सीसीपीआईटी) ने मार्च की नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें प्रवक्ता वांग कुआन्नान ने कहा कि सीसीपीआईटी चीनी उद्यम प्रतिनिधिमंडलों की विदेश यात्रा की गुणवत्ता, दक्षता और प्रभावशीलता को बढ़ाएगी, उद्यमों को विदेशों में प्रदर्शनियों में भाग लेने और उन्हें आयोजित करने में सहायता करेगी, उद्यमों के विदेशी बाजारों में विस्तार और वैश्विक औद्योगिक लेआउट को बढ़ावा देने के प्रयासों का समन्वय करेगी, और चीनी व विदेशी उद्यमों के बीच अधिक घनिष्ठ एवं वास्तविक साझेदारी को बढ़ावा देगी, ताकि चीनी अवसरों को वैश्विक अवसरों में बदल सके।

वांग कुआन्नान के अनुसार, चीन का नया संशोधित 'विदेश व्यापार कानून' 1 मार्च से आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है। अध्याय नौ विशेष रूप से विदेशी व्यापार संवर्धन को विनियमित करता है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 'चीनी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन संगठन चार्टर के अनुसार, बाहरी संपर्क स्थापित करेंगे, प्रदर्शनियों का आयोजन करेंगे, सूचना और परामर्श सेवाएं प्रदान करेंगे, और अन्य विदेशी व्यापार संवर्धन गतिविधियों में संलग्न होंगे।'

गौरतलब है कि इधर के सालों में, राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन संगठनों द्वारा संगठित उद्यमों की विदेश यात्रा कार्यक्रम लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है, अधिक से अधिक कंपनियां अपने 'वैश्विक विस्तार' के प्रयासों को तेज कर रही हैं।

आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में, सीसीपीआईटी ने निरीक्षण और संवाद के लिए 92 देशों और क्षेत्रों में 2,144 प्रतिनिधिमंडलों को संगठित किया, जबकि क्वांगतोंग और शानतोंग में व्यापार संवर्धन संगठनों ने क्रमशः 94 और 75 उद्यम प्रतिनिधिमंडलों को विदेश भेजा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 8:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story