काइनेटिका-2 वाई1 वाहक रॉकेट का उड़ान परीक्षण सफल रहा
बीजिंग, 31 मार्च (आईएएनएस)। पेइचिंग समयानुसार 30 मार्च को शाम 7 बजे, काइनेटिका-2 वाई1 वाहक रॉकेट को चीन के डोंगफंग वाणिज्यिक अंतरिक्ष नवाचार पायलट क्षेत्र से लॉन्च किया गया, जो चीनी उद्यम सीएएस अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी द्वारा स्वतंत्र रूप से अनुसंधित व विकसित मध्यम आकार का एक रॉकेट है।
चीन ने इस रॉकेट का इस्तेमाल कर न्यू मार्च-1 उपग्रह, न्यू मार्च-2 उपग्रह और टीएस-01 उपग्रह आदि 3 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया। इन तीनों उपग्रहों ने अपनी नियोजित कक्षाओं में सफलतापूर्वक प्रवेश किया, जो एक पूर्ण सफलता का प्रतीक है। यह काइनेटिका-2 वाहक रॉकेट की पहली उड़ान है।
बताया जाता है कि काइनेटिका-1 रॉकेट के पहले स्टेज में सिर्फ एक इंजन है, जबकि काइनेटिका-2 रॉकेट के पहले स्टेज में नौ इंजन हैं। काइनेटिका-2 रॉकेट का लिफ्ट ऑफ वजन 625 टन है, जो कुल 8 टन वजन वाले अंतरिक्ष यान को 500 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक विशिष्ट सूर्य-समकालिक कक्षा में ले जा सकता है और 12 टन वजन वाले अंतरिक्ष यान को 200 किलोमीटर की ऊंचाई पर निम्न-पृथ्वी कक्षा में ले जा सकता है।
साथ ही, काइनेटिका-2 रॉकेट एक मॉड्यूलर और यूनिवर्सल डिजाइन अवधारणा अपनाता है। इससे इस रॉकेट का संयोजन व वियोजन 'बिल्डिंग ब्लॉक्स' जितना ही कुशल व लचीला बनता है, जिसका उत्पादन व प्रक्षेपण ज्यादा सुविधाजनक बनेगा। इसके अलावा, भविष्य में काइनेटिका-2 रॉकेट में दोबारा इस्तेमाल करने की क्षमता भी होगी, जिससे प्रक्षेपण की लागत और कम हो जाएगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   31 March 2026 8:54 PM IST












