चीनी खिलाड़ियों ने चाइना बैडमिंटन मास्टर्स में मिश्रित वर्ग का खिताब जीता

चीनी खिलाड़ियों ने चाइना बैडमिंटन मास्टर्स में मिश्रित वर्ग का खिताब जीता
चाइना बैडमिंटन मास्टर्स टूर्नामेंट 6 सितंबर को दक्षिण चीन के शनचेन शहर में समाप्त हुआ। चीनी खिलाड़ी फंग येनच्ये और हुआंग तुंगफिंग ने फाइनल में मलेशिया की जोड़ी को हराकर खिताब जीता। यह इस सीजन में उनका चौथा खिताब है।

बीजिंग, 7 सितंबर (आईएएनएस)। चाइना बैडमिंटन मास्टर्स टूर्नामेंट 6 सितंबर को दक्षिण चीन के शनचेन शहर में समाप्त हुआ। चीनी खिलाड़ी फंग येनच्ये और हुआंग तुंगफिंग ने फाइनल में मलेशिया की जोड़ी को हराकर खिताब जीता। यह इस सीजन में उनका चौथा खिताब है।

पुरुष एकल के फाइनल का मुकाबला दो चीनी हांगकांग के खिलाड़ियों के बीच चला। अंत में वु इंगलुन ने 21-9, 21-16 से अपने साथी ली च्वोयाओ को पराजित कर खिताब जीता। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट में यह वु इंगलुन की पहली भागीदारी है। वे इस टूर्नामेंट में सब से बड़े ब्रेक हॉर्स बन गए।

महिला एकल फाइनल में दक्षिण कोरिया की मशूहर खिलाड़ी आन सेयोंग ने जापानी खिलाड़ी टोमोको मियाजाकी को 21-17, 21-6 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

पुरुष डबल के फाइनल में भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रानकिरेडी और चिराग शेट्टी ने बड़े संघर्ष कर 11-21, 21-13, 21-17 से चीनी जोड़ी को पराजित कर खिताब जीता, जबकि महिला डबल के फाइनल में जापानी जोड़ी सुमीर नाकाडे और मियु टाकाहाशी ने चीनी जोड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Sept 2026 8:09 PM IST

Tags

Next Story