चीन में छोड़े गए सभी रासायनिक हथियार नष्ट करने का अनुरोध करते हैं चीनी विदेश मंत्रालय
बीजिंग, 7 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को नियमित प्रेस वार्ता में रासायनिक हथियार निषेध संगठन के प्रतिनिधि मंडल की चीन यात्रा का परिचय देते हुए कहा कि विभिन्न पक्षों ने जापान द्वारा छोड़े गए रासायनिक हथियार से चीनी जनता के जान-माल और पारिस्थितिकी पर्यावरण पर पड़े गंभीर नुकसान को और गहराई से समझा है और जापान से यथाशीघ्र ही कर्तव्य निभाकर चीन में छोड़े गए सभी रासायनिक हथियार पूरी तरह नष्ट करने का अनुरोध किया।
रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 5 सितंबर तक रासायनिक हथियार निषेध संगठन के महानिदेशक, कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष और इस संगठन में स्थित 12 देशों के प्रतिनिधि और वरिष्ठ राजनयिकों ने निमंत्रण पर चीन की यात्रा की।
इस दौरान उन्होंने उत्तर-पूर्वी चीन जाकर स्थल पर जापान द्वारा छोड़े गए रासायनिक हथियार की खोज व विनाश आदि कार्य स्थलों का दौरा किया।
माओ निंग ने कहा कि इतिहास में जापानी सैन्यवाद ने चीन पर अतिक्रमण युद्ध छेड़ा, जिसने भावी मानवीय विपत्ति लाई और रासायनिक हथियार भी छोड़े। इस यात्रा में विभिन्न पक्षों ने जापान से यथाशीघ्र ही चीनी जनता को स्वच्छ भूमि वापस लौटाने का अनुरोध किया ताकि रासायनिक हथियार निषेध समझौते में प्रस्तुत रासायनिक हथियार मुक्त विश्व का पवित्र लक्ष्य पूरा हो सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 Sept 2026 8:29 PM IST












