- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बालाघाट
- /
- बालाघाट: पांव पसार रहा वायरल बुखार,...
बालाघाट न्यूज: बालाघाट: पांव पसार रहा वायरल बुखार, 800 तक पहुंची ओपीडी

भास्कर न्यूज, बालाघाट.पखवाड़े से जिलेभर में वायरल बुखार के साथ ही सर्दी, खांसी का जोर देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी करीब 800 तक पहुंच गई है। अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी, और वायरल बुखार से ही पीडि़त देखने को मिल रहे है। विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव की वजह से सेहत पर प्रतिकूल असर पडऩा स्वाभाविक माना जा रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में बुखार से पीडि़त मरीज इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे है। चिट्टी कटाने के लिए अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। इसके इतर, तहसील क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो पर भी उपचार कराने के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।
समय पर नहीं पहुंचता स्टॉफ
जिले के तहसील एवं ग्रामीण अंचलों के स्वास्थ्य केंद्रो पर अव्यवस्था का नजारा देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना हे कि समय पर स्टॉफ के नहीं पहुंचने के कारण उन्हें इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। स्टॉफ मुख्यालय में न रहकर रोजाना ही मीलों का सफर तय कर केंद्र में पहुुंचते है, ऐसी स्थिति में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्टॉफ नर्सों के भरोसे केंद्र
जिले के अधिकतर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। मरीज जब इलाज कराने पहुंचते है तो उन्हें स्टॉफ नर्सों के भरोसे ही उपचार करने मजबूर होना पड़ता है। बुखार की दवाई लेकर वापस आ जाते है। बुखार नहीं खुलने के बार मजबूरन उन्हें प्राइवेट अस्पताल की ओर रुख करना पड़ता है।
Created On :   7 Sept 2026 8:55 PM IST












