बालाघाट न्यूज: बालाघाट: खुले प्लाटों में भरे पानी से संक्रमण का खतरा, कार्रवाई में खानापूर्ति

बालाघाट: खुले प्लाटों में भरे पानी से संक्रमण का खतरा, कार्रवाई में खानापूर्ति
पानी निकासी के अभाव में तालाब में तब्दील हुए प्लॉट, मालिकों का पता नहीं

भास्कर न्यूज, बालाघाट.शहर के आसपास खुले प्लाटों में भरे बरसाती पानी से रहवासी क्षेत्र के लोगों को बीच संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि पानी निकासी के अभाव में जमा पानी में विषैले जीव-जंतु देखने को मिल रहे है, लेकिन खुले प्लाटों से पानी की निकासी को लेकर अब तक किसी प्रकार के कारगर कदम नहीं उठाए जा सके है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि रहवासी क्षेत्र के लोगों को भी प्लाट मालिकों का पता तक नहीं है यहीं वजह है कि खुले प्लॉट पानी निकासी के अभाव में तालाब में तब्दील हो गए है।

नहीं हो रही कार्रवाई

खुले प्लॉट मालिकों पर कार्रवाई को लेकर पूर्व में भी रहवासी क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग कि है लेकिन कार्रवाई में अब तक सिर्फ खानापूर्ति ही की जाते आ रही है।

इन क्षेत्रों में हैं खुले प्लॉट

जानकारी के अनुसार शहर के नर्मदा नगर, बूढ़ी, भटेरा, देवटोला, बायपास मार्ग, सरस्वती नगर समेत ऐसे अन्य रिहायशी क्षेत्र है, जहां पर खुले प्लॉटो की साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी पसर हुई है। आसपास रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी पानी निकासी नहीं होने को लेकर है। उनका कहना है कि बरसाती पानी जमा रहने से संक्रमण का डर बना हुआ है, विभागीय तौर पर इस संबंध में तत्काल कारगर कदम उठाते हुए पानी निकासी को लेकर संबंधित प्लॉट मालिकों को चिन्हित कर कार्रवाई किए जाने की जरुरत है।


Created On :   7 Sept 2026 8:52 PM IST

Tags

Next Story