चीन सांस्कृतिक पर्यटन उद्योग एक्सपो संपन्न, 11.5 अरब युआन के समझौते
बीजिंग, 7 सितंबर (आईएएनएस)। चार दिवसीय 2026 चीन सांस्कृतिक पर्यटन उद्योग एक्सपो उत्तरी चीन के थ्येनचिन केंद्रशासित शहर में संपन्न हुआ।
'संस्कृति और पर्यटन का गहरा एकीकरण, बुद्धिमत्ता के जरिए बेहतर जीवन का निर्माण' विषय पर आयोजित इस एक्सपो में सांस्कृतिक और पर्यटन एकीकरण, नए डिजिटल कारोबारी मॉडल, सांस्कृतिक और पर्यटन उपकरण, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, थ्येनचिन की विशेषताएं और जन उपभोग समेत 10 विषयगत प्रदर्शनी क्षेत्र बनाए गए।
10 लाख वर्ग मीटर में फैली इस प्रदर्शनी में संस्कृति, वाणिज्य, पर्यटन और खेल के एकीकृत विकास की नवीनतम उपलब्धियां प्रदर्शित की गईं। इसके साथ ही, एक्सपो के दौरान 18 व्यावसायिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
आंकड़ों के मुताबिक, इस आयोजन में 2,540 कंपनियों ने हिस्सा लिया और करीब 2 लाख 55 हजार आगंतुक पहुंचे। ऑनलाइन और ऑफलाइन लेनदेन को मिलाकर कुल 36.2 करोड़ युआन का कारोबार हुआ। इसके अलावा, 300 से अधिक सहयोग और लेनदेन प्रस्ताव मौके पर ही पेश किए गए, जिनकी कुल कीमत 80 करोड़ युआन से अधिक रही। वहीं, एक्सपो के दौरान 11.5 अरब युआन मूल्य की सांस्कृतिक पर्यटन परियोजनाओं पर समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 Sept 2026 8:50 PM IST












