'मास्टर-ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर से आशीष शेलार की मुलाकात, भेंट की खास किताब

मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से आशीष शेलार की मुलाकात, भेंट की खास किताब
ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ईएसजीएफ) के अध्यक्ष आशीष शेलार ने सोमवार को विश्व के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 'मास्टर-ब्लास्टर' को फेडरेशन की एक पुस्तक भी भेंट की।

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ईएसजीएफ) के अध्यक्ष आशीष शेलार ने सोमवार को विश्व के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 'मास्टर-ब्लास्टर' को फेडरेशन की एक पुस्तक भी भेंट की।

इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए आशीष शेलार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आज भारत रत्न सचिन तेंदुलकर से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन के अध्यक्ष के तौर पर, मैंने उन्हें फेडरेशन की किताब भेंट की और बांद्रा वेस्ट सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में आकर हमारे प्रिय बप्पा का आशीर्वाद लेने का विशेष निमंत्रण दिया। सचमुच, एक ऐसे दिग्गज के साथ यादगार मुलाकात रही जो खेल के प्रति अपने जुनून से पीढ़ियों को प्रेरित करते रहते हैं।"

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच जापान के आइची-नागोया में होगा। 20वें एशियन गेम्स में ई-स्पोर्ट्स में 11 खेलों को शामिल किया गया है, जिन्हें पदक स्पर्धाओं के रूप में आयोजित किया जाएगा।

एशियन गेम्स 2026 में ई-स्पोर्ट्स गेम में प्रतिस्पर्धी मार्शल आर्ट्स टीम प्रतियोगिता (स्ट्रीट फाइटर सीरीज, टेककेन सीरीज, किंग ऑफ फाइटर सीरीज) के अलावा, पोकेमॉन यूनाइट, ऑनर ऑफ किंग्स, लीग ऑफ लीजेंड्स, पबजी मोबाइल (एशियाई खेल संस्करण), मोबाइल लीजेंड्स: बैंग बैंग, आइडेंटिटी वी (एशियाई खेल संस्करण), नारका: ब्लेडपॉइंट, ग्रैन टूरिज्मो 7, ई-फुटबॉल सीरीज और पुयो पुयो चैंपियंस को शामिल किया गया है।

15 भारतीय खिलाड़ी चार अलग-अलग ई-स्पोर्ट्स टाइटल्स में हिस्सा लेंगे। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय ई-स्पोर्ट्स टीम में चिन्मय साहू (ई-फुटबॉल), डेनियल शकील पटेल (ई-फुटबॉल), अहमद शाहिद इसरार (लीग ऑफ लीजेंड्स), राहुल बिष्ट (लीग ऑफ लीजेंड्स), सानिध्य मलिक (लीग ऑफ लीजेंड्स), मिहिर रंजन (लीग ऑफ लीजेंड्स), आकाश शांडिल्य (लीग ऑफ लीजेंड्स), अक्षज शेनॉय (लीग ऑफ लीजेंड्स), अदनान मोहम्मद बादशाह (पोकेमॉन यूनाइट), रूबेन गॉडफ्रे फर्नांडीस (पोकेमॉन यूनाइट), साई कृष्णा नल्लूरी (पोकेमॉन यूनाइट), दीपज्योति लक्ष्मण नाथ (पोकेमॉन यूनाइट), रुद्र नारायण नायक (पोकेमॉन यूनाइट), दीपकुमार विपुलभाई पटेल (पोकेमॉन यूनाइट) और परितोष (पुयो पुयो चैंपियंस) शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Sept 2026 8:50 PM IST

Tags

Next Story