129 देशों और क्षेत्रों के प्रतिनिधि सीआईएफआईटी में जुटेंगे

129 देशों और क्षेत्रों के प्रतिनिधि सीआईएफआईटी में जुटेंगे
26वां चीन अंतरराष्ट्रीय निवेश एवं व्यापार मेला (सीआईएफआईटी) 8 से 11 सितंबर तक दक्षिण-पूर्वी चीन के फुच्यान प्रांत के श्यामन शहर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष मेले में 129 देशों और क्षेत्रों तथा 30 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 1,200 से अधिक सरकारी एजेंसियों और व्यापारिक समूहों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।

बीजिंग, 7 सितंबर (आईएएनएस)। 26वां चीन अंतरराष्ट्रीय निवेश एवं व्यापार मेला (सीआईएफआईटी) 8 से 11 सितंबर तक दक्षिण-पूर्वी चीन के फुच्यान प्रांत के श्यामन शहर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष मेले में 129 देशों और क्षेत्रों तथा 30 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 1,200 से अधिक सरकारी एजेंसियों और व्यापारिक समूहों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।

रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के निवेश संवर्धन ब्यूरो के उप निदेशक यू क्वांगशंग ने बताया कि मेले का स्थायी विषय 'द्विपक्षीय निवेश का विस्तार, वैश्विक विकास को बढ़ावा' है। मेले में 'चीन में निवेश', 'चीन का निवेश' और 'अंतरराष्ट्रीय निवेश' तीन प्रमुख खंड होंगे। इसके तहत 2 लाख वर्ग मीटर का प्रदर्शनी क्षेत्र, 14 विशेष प्रदर्शनी क्षेत्र, 46 थीम आधारित गतिविधियां और 52 परियोजना रोड शो आयोजित किए जाएंगे।

यू क्वांगशंग ने बताया कि इस वर्ष द्विपक्षीय निवेश सहयोग को और मजबूत किया जाएगा। चीनी निवेश प्रदर्शनी क्षेत्र का विस्तार कर इसे करीब 20 हजार वर्ग मीटर किया गया है। यहां आपूर्ति श्रृंखला संपर्क, देश-विशेष बैठकें और विदेशी औद्योगिक पार्कों के प्रचार जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।

वहीं, वित्तीय प्रदर्शनी क्षेत्र का आकार दोगुना किया गया है। नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति, विशेषज्ञता एवं नवाचार और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार से जुड़े प्रदर्शनी क्षेत्रों को भी उन्नत किया गया है।

इसके अलावा, इस वर्ष पहली बार फिनलैंड और सऊदी अरब को 'दोहरे मुख्य अतिथि देश' तथा क्वांगतोंग और छिंगहाई प्रांतों को 'दोहरे मुख्य अतिथि प्रांत' घोषित किया गया है। फिनलैंड पहली बार राष्ट्रीय मंडप के साथ इस मेले में हिस्सा ले रहा है।

वहीं, मुख्य अतिथि प्रांतों में शामिल छिंगहाई ने 720 वर्ग मीटर का विशेष थीम मंडप तैयार किया है, जिसमें प्रांत के प्रमुख उद्योगों, हरित विकास की उपलब्धियों और प्रमुख निवेश परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Sept 2026 8:50 PM IST

Tags

Next Story