छत्‍तीसगढ़ मात्र 20 रुपए में लाखों का सुरक्षा कवच, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से राहत महसूस कर रहे बालोद के लाभार्थी

छत्‍तीसगढ़ मात्र 20 रुपए में लाखों का सुरक्षा कवच, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से राहत महसूस कर रहे बालोद के लाभार्थी
देशभर में करोड़ों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं। वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओस से इस योजना की शुरुआत की गई थी।

बालोद,10 मई (आईएएनएस)। देशभर में करोड़ों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं। वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओस से इस योजना की शुरुआत की गई थी।

छत्तीसगढ़ के बालोद में भी हितग्राहियों ने इस योजना को गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि मुश्किल समय में सरकार की यह पहल उनके लिए मददगार साबित हुई है।

इस योजना ने दुर्घटना और आकस्मिक मौत जैसी परिस्थितियों में हजारों परिवारों को आर्थिक सहारा दिया है।

बालोद की मंजू साहू ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना खाताधारकों के लिए बेहद लाभकारी योजना है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में दिव्‍यांग होने पर एक लाख और मृत्यु होने पर दो लाख रुपए तक की सहायता मिलती है, जिससे गरीब परिवारों को संकट के समय आर्थिक सहारा मिलता है।

वहीं, ईश्वर कुमार, ओमप्रकाश और लाल जी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के जरिए करोड़ों लोगों को बीमा सुरक्षा का सीधा लाभ मिल रहा है। लोगों का कहना है कि पहले किसी दुर्घटना या आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में परिवार पूरी तरह टूट जाता था, लेकिन अब इन योजनाओं से आर्थिक मदद मिलने से परिवारों को संभलने में राहत मिलती है।

हितग्राहियों ने कहा कि यदि ये योजनाएं नहीं होतीं तो गरीब परिवारों की स्थिति और अधिक कठिन हो सकती थी। साथ ही लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दूसरों को भी ऐसी योजनाओं से जुड़ने की सलाह दी।

ओम प्रकाश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना बहुत लाभकारी सिद्ध हो रही है। इसके तहत मात्र 20 रुपए प्रतिवर्ष देना होता है। इसके लिए पीएम मोदी को बहुत धन्‍यवाद व्‍यक्‍त करना चाहता हूं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 May 2026 9:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story