चीन की जीडीपी में इस वर्ष की पहली छमाही में 4.7 फीसदी की बढ़ोतरी
बीजिंग, 15 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय ने मंगलवार की सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, इस मौके पर चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने इस वर्ष की पहली छमाही के आर्थिक आंकड़े जारी किए।
आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ष की पहली छमाही में, चीन की अर्थव्यवस्था ने दबाव का सामना किया और उचित सीमा के भीतर काम किया, जिसमें उत्पादन और आपूर्ति में अपेक्षाकृत तीव्र वृद्धि, आम तौर पर स्थिर रोजगार स्थिति, कीमतों में मामूली वृद्धि, विदेशी व्यापार में अच्छी वृद्धि की गति, नए विकास चालकों की तीव्र वृद्धि, लोगों की आजीविका की मजबूत और प्रभावी सुरक्षा और विकास संबंधी लचीलेपन का सतत प्रदर्शन शामिल है।
प्रारंभिक गणनाओं के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में चीन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 695.704 खरब युआन है, जो स्थिर कीमतों पर पिछले वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
उनके अलावा राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, जून 2026 में, 70 बड़े और मध्यम आकार के शहरों में, प्रथम श्रेणी के शहरों में वाणिज्यिक आवासीय भवनों की बिक्री कीमतों में मई महीने की तुलना में वृद्धि हुई, जबकि द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों में ये कीमतें या तो गिरीं या स्थिर रहीं। तीनों श्रेणियों में बिक्री कीमतों में वार्षिक गिरावट का अंतर कम होता जा रहा है। नए वाणिज्यिक आवासीय भवनों की बिक्री कीमतों में महीने-दर-महीने वृद्धि दर्ज करने वाले शहरों की संख्या मई महीने की तुलना में लगातार बढ़ रही है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, जून में निर्धारित आकार से ऊपर के उद्योगों के मूल्यवर्धन में पिछले वर्ष की तुलना में वास्तविक रूप से 5.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो मई महीने की तुलना में 0.8 प्रतिशत अधिक है। जनवरी से जून तक, निर्धारित आकार से ऊपर के उद्योगों के मूल्यवर्धन में पिछले वर्ष की तुलना में 5.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 July 2026 8:07 PM IST










