चीन में शरद ऋतु के अनाज की 10 करोड़ टन से अधिक की खरीद पूरी

बीजिंग, 9 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय खाद्य एवं रणनीतिक भंडार प्रशासन से मिली खबर के अनुसार फिलहाल, शरदकालीन अनाज की खरीद सुचारू रूप से शुरू हो गई है, पूर्वोत्तर क्षेत्र धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ा रहा है। देश भर में अब तक 10 करोड़ टन से अधिक शरदकालीन अनाज की खरीद हो चुकी है, जो पिछले वर्ष के लगभग बराबर है।
हूनान और हूपेई सहित छह प्रांतों ने मध्यम और देर से तैयार होने वाले धान के लिए न्यूनतम खरीद मूल्य कार्यान्वयन योजनाओं को सक्रिय कर दिया है और न्यूनतम खरीद मूल्य पर लगभग 10 लाख टन चावल की खरीद की है।
हाल के वर्षों में चीन ने प्रतिवर्ष 40 करोड़ टन से अधिक अनाज खरीदा है, जिसमें बाजार आधारित खरीद का हिस्सा 90 प्रतिशत से अधिक है।
राष्ट्रीय खाद्य एवं रणनीतिक भंडार प्रशासन के संबंधित अधिकारी ने कहा कि देश की अनाज उत्पादन क्षमता में लगातार वृद्धि के कारण, 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान वार्षिक अनाज खरीद की मात्रा 40 करोड़ टन से अधिक बनी रहेगी। इसलिए, खरीद प्रक्रिया को सुचारू ढंग से बनाए रखना और अनाज उद्योग की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार को बढ़ावा देना आवश्यक है।
(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
